Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    18 जनवरी 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:14 AM (IST)

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 18 जनवरी 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

    Hero Image
    18 जनवरी 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार होगा

    Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: सोमवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    विशेष: पंचक, गुरू अस्त पश्चिम में।

    राशिफल

    मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

    वृष: कर्मक्षेत्र में व्यवधान आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

    मिथुन: घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

    कर्क: पिता या धर्म गुरु का आशातीत सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

    सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अनचाही यात्रा या व्यक्ति से भेंट हो सकती है। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव बढ़ेगा।

    कन्या: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन व्यय होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

    वृश्चिक: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। व्यावसायिक प्रयास फीलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। षणयंत्र से बचें। संभव हो तो मछलियों को जीवन दान दें और उन्हें भोजन कराएं।

    मकर: व्यस्तता बढ़ेगी। व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

    कुंभ: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    मीन: भागदौड़ रहेगी। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

    comedy show banner