Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 मई 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों को चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी, सेहत के प्रति सचेत रहें

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 12 May 2021 07:43 AM (IST)

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 12 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मि ...और पढ़ें

    Hero Image
    12 मई 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों को चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी

    Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

    आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज का पर्व एवं त्योहार: वैशाख मास, शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

    राशिफल

    मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

    वृष: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। राजनेता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

    मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। लाल वस्तुओं का दान करें। यात्रा से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कर्क: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

    सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयेाग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

    कन्या: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयेाग रहेगा, जबकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    तुला: जोखिम भरा कोई कार्य न करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

    वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    मकर: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

    कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिलेगा। संयम

    से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।