Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का परिवर्तन सकारात्मक बदलाव लाएगा, सत्ता से सहयोग मिलेगा

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 12 Apr 2020 10:32 AM (IST)

    Horoscope Today पढ़ें आज का पंचांग। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 12 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

    12 अप्रैल 2020 का राशिफल: मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का परिवर्तन सकारात्मक बदलाव लाएगा, सत्ता से सहयोग मिलेगा

    राशियों का असर

    12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: रविवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

    राशिफल

    मेष: सूर्य का परिवर्तन आपमें आत्मविश्वास पैदा करेगा। चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

    वृष: सूर्य का परिवर्तन नेत्र विकार और भावुकता में वृद्धि कराएगा। अपनों से मिलने की चाह मन को कमजोर करेगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

    मिथुन: सूर्य का परिवर्तन आर्थिक तनाव को कम करेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। फिर भी अज्ञात भय रहेगा।

    कर्क: उच्च अधिकारी या पिता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष चिंता का कारण हो सकता है, लेकिन उस समस्या का समाधान पिता या सत्ता के द्वारा होगा।

    सिंह: सूर्य का परिवर्तन चली आ रही विषम परिस्थितियों पर अंकुश लगाएगा। पिता या धर्मगुरु से बल मिलेगा। भरपूर पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

    कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सूर्य का परिवर्तन नेत्र विकार तो दे सकता है, लेकिन अन्य बीमारियों को नियंत्रित करेगा।

    तुला: अपनों का संबल आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। अकेलेपन का अहसास नहीं होने देगा। आर्थिक और मानसिक बल देगा।

    वृश्चिक: सूर्य आपकी राशि से छठे होगा। रोग और शत्रु दोनों ही परास्त होंगे, लेकिन आठवें राहु एक अज्ञात भय को बल दे सकता है। उस पर नियंत्रण अवश्य रखें।

    धनु: संतान का सहयोग और प्रोत्साहन चली आ रही विषम परिस्थिति पर विजयश्री देगी। जीवनसाथी का सहयोग और स्वादिष्ट व्यंजन दोनों प्राप्त होंगे।

    मकर: जीवनसाथी की पारिवारिक दायित्व में भागीदारी रहेगी। भविष्य की योजना से मन प्रसन्न होगा। किसी भी योजना में संतान का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ: आपको सहयोग देने वाला भी मिलेगा और ईश्वर की कृपा भी मिलेगी। आत्मबल बढ़ेगा। आर्थिक और विषम परिस्थितियों पर आपकी विजय होगी।

    मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है।

    तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।