Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Horoscope 2020 कर्क राशि: नए वर्ष में मांगलिक एवं रचनात्मक कार्यों का योग, परिस्थितियां आपकी परीक्षा लेंगी

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jan 2020 11:34 AM (IST)

    Horoscope 2020 नववर्ष 2020 के आगमन के साथ हर कोई जानना चाहता है कि इस साल उसकी किस्मत में क्या है? आइए ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा से जानते हैं कर्क का वार्षिक राशिफल।

    Horoscope 2020 कर्क राशि: नए वर्ष में मांगलिक एवं रचनात्मक कार्यों का योग, परिस्थितियां आपकी परीक्षा लेंगी

    Horoscope 2020 Cancer: नववर्ष का आगमन हो चुका है। हर किसी को नववर्ष का इंतजार बेसब्री से था। पिछला वर्ष कैसा बीता, हम उसे याद करते हुए नए वर्ष को एक नई उम्मीद से देखते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नव वर्ष में उसकी किस्मत के तारे क्या कहते हैं? पिछले साल की तरह ही जीवन चुनौतियों से भरा होगा या जो सफलताएं और खुशियां मिली हैं, वह सिलसिला नए साल में भी चलेगा? नए साल में कार्य योजनाएं सफल होंगी? रिश्ते बेहतर रहेंगे? नौकरी या बिजनेस अच्छा चलेगा? ऐसे कई सवाल मन में आने लगते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नववर्ष 2020 का वार्षिक राशिफल, जिसमें आपके सवालों के जवाब मिल सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वार्षिक राशिफल 2020

    वर्ष 2020 का यह राशिफल पूर्णतः गोचर-ग्रहों पर आधारित है। शास्त्रों में ग्रहों के विभिन्न राशिगत एवं भावगत गोचर के आधार पर जो फल कहे गए हैं, उनका इस राशिफल को तैयार करने में अनुसरण किया गया है। व्यक्ति विशेष के लिए घटित घटनाएं गोचरगत ग्रहों के फलों के अलावा अन्य तथ्यों से भी प्रभावित होते हैं।

    इन तथ्यों में प्रमुख है:- उनकी विद्यमान दशा अंतरदशा, प्रत्यन्तर दशा, वर्ष कुंडली एवं जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति आदि। अतः प्रस्तुत राशिफल इन सीमाओं को ध्यान में रखते हुए देखा जाना चाहिए। राशिफल ग्रहों की स्थितियों के आधार पर मात्र पूर्वाकलन और मार्गदर्शन है, भविष्यवाणी नहीं है, इसे उसी दृष्टि से देखना चाहिए।

    कर्क राशि: (हि, हु,हे, हो,डा, डी, डु,डे,डो)

    नववर्ष 2020 में कर्क राशि के जातकों को थोड़ा संयम और धैर्य रखने की जरूरत है। परिस्थितियां वर्षभर आपकी परीक्षा लेंगी, हालांकि नए वर्ष में आप कुछ मांगलिक एवं रचनात्मक कार्य भी कर सकते हैं।

    नववर्ष 2020 में 8 फरवरी से 23 मार्च तक मंगल की अष्टम दृष्टि पड़ रही है। फिर 22 मार्च से 3 मई तक सप्तम दृष्टि पड़ेगी। इसके बाद फिर 16 अगस्त से 3 अक्टूबर तक चतुर्थ नीच की दृष्टि रहेगी, इस कारण से आपको मानसिक तनाव और क्रोध बढ़ेगा। ऐसे में आपको संयम के साथ रहने की आवश्यकता पड़ेगी। मानसिक तनाव और क्रोध में कोई फैसला न लें, ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति सही फैसला नहीं ले पाता है।

    सलाह है कि आप वर्षभर स्वयं को व्यर्थ के विवादों से बचाकर रखें। व्यर्थ के विवादों के कारण आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। 30 मार्च से 29 नवंबर तक गुरु की शुभ उच्च दृष्टि पड़ रही है, ऐसे में आपकी शुभ कार्यों की ओर मानसिकता बनेगी। 30 मार्च से 29 नवंबर के मध्य आप मांगलिक कार्य की योजना बनाकर उसे मूर्त रूप दे सकते हैं। मांगलिक कार्यों में जैसे विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश, संतान के जन्म का उत्सव आदि शामिल है।

    उपाय: 24 जनवरी से लगातार वर्षभर शनिवार व्रत के साथ शनि मंत्रों का जाप करना भी उचित रहेगा। भगवान शिव एवं माता दुर्गा की नित्य उपासना करें।

    शुभ रंग: क्रीम, लाल, पीला एवं कत्थई।

    शुभ अंक: 1, 2 और 5।

    शुभ देवता: भगवान शिव, कार्तिकेय और श्रीहरि विष्णु।

    शुभ व्रत: सोमवार, प्रदोष और पूर्णिमा।

    - ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा,

    बालाजी ज्योतिष संस्थान, बरेली

    Horoscope 2020 मेष राशि: नववर्ष में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, लेकिन धन, स्वास्थ्य और रिश्तों के प्रति सजग रहें 

    Horoscope 2020 वृष राशि: नववर्ष में धन लाभ के साथ उन्नति का योग, लेकिन चुनौतियों के लिए तैयार रहें

    Horoscope 2020 मिथुन राशि: नए साल में मान-सम्मान के साथ वर्चस्व में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ का योग

     

    comedy show banner