Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Holika Dahan 2025: होलिका दहन से पहले इन चीजों को करें घर से बाहर, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 10:16 AM (IST)

    पंचांग के मुताबिक हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में रंगों का पर्व होली 14 मार्च को मनाई जाएगी और उससे दिन पहले यानी 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में आप होलिक दहन से पहले अपने घर में कुछ वास्तु टिप्स (Holika Vastu Tips) अपनाकर काफी लाभ देख सकते हैं।

    Hero Image
    Holika dahan 2025 (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती हैं और यह व्यक्ति वह उसके परिवार के लिए मुसीबत पैदा कर देती है। ऐसे में आप होलिका दहन (Holika dahan 2025) के अवसर से पहले अपने घर से इन चीजों को बाहर कर सकते हैं, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निकाल दें ये चीजें

    कई बार हम घर पर रखे पुराने रंगों का ही इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है। साथ ही यह आपकी त्वचा पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे में आप होलिका दहन से पहले पुराने रंगों को घर से निकाल दें।

    मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    अगर आपके घर में पुराने कपड़े हैं, जिसका अब कोई इस्तेमाल नहीं है, तो उन्हें भी होलिका दहन से पहले घर से बाहर कर दें। आप इन कपड़ों को किसी जरूरतमंद इंसान को दे सकते हैं। इससे आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

    यह भी पढ़ें - Chandra Grahan 2025: होली पर होगा ग्रहण का साया, खुशियों के रंग न पड़ें भंग; इसलिए बरतें सावधानी

    मिल सकते हैं बुरे परिणाम

    वास्तु के अनुसार घर में टूटा या खराब पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसे सामान को भी घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी का प्लो बढ़ने लगता है। साथ ही इससे परिवार की सुख-शांति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको होलिका दहन के महत्वपूर्ण अवसर से पहले इस तरह के सामान को घर से बाहर कर देना चाहिए।

    दूर होगी दरिद्रता

    आप घर में पड़ी ऐसी लकड़ी को होलिका दहन की अग्नि में डाल सकते हैं, जिसका घर में कोई काम नहीं है। ऐसा करने से दरिद्रता भी दूर होती है। इसी के साथ घर से इस तरह के सामान को भी बाहर कर देना चाहिए, जो टूटी-फूटी हैं या बेकार पड़ी हैं, जैसे पुराने जूते-चप्पल, खंडित मूर्तियां आदि। क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मकता बढ़ाने का काम करती हैं।

    यह भी पढ़ें - Holika Dahan 2025: होलिका दहन की पवित्र अग्नि में डालें ये चीजें, नोट करें पूजा मुहूर्त और मंत्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।