Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HoliKa Dahan 2022: पैसों की तंगी दूर करने के लिए होलिका में डालें ये चीजें, बिजनेस में भी होगा लाभ

    Holika Dahan 2022 होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के समय कुछ चीजें अग्नि में अर्पित करने से जातक को सुख-शांति के साथ सुख-समृद्धि आती है।

    By Shivani SinghEdited By: Updated: Thu, 17 Mar 2022 08:51 AM (IST)
    Hero Image
    Holika dahan, Choti Holi 2022: होलिका दहन के दौरान अर्पित करें ये चीजें

    नई दिल्ली, Holika Dahan 2022: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि यानी आज बड़े ही धूमधाम के साथ रात के समय होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के समय मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। आज पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में होलिका दहन का समय बहुत ही कम मिलेगा। दरअसल, शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि होलिका दहन भद्रा रहित प्रदोष काल में करना चाहिए। ऐसे में भद्रा पुच्छ के समय आज होलिका दहन करना उत्तम माना जा रहा है। वैसे ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में होलिका दहन के दिन कुछ खास उपाय करना शुभ बताया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन होलिका दहन के दौरान कुछ चीजें अर्पित करने से सुख-समृद्धि, खुशहाली आने के साथ-साथ परिवार के हर सदस्यों को रोगों से निजात मिलती हैं। ऐसे में जानिए कौन सी चीजों का अग्नि में आहुति देना शुभ होगा।

    होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    होलिका स्थल पर पूजन का मुहूर्त: आज दोपहर 1 बजकर 29 से शुरू

    लाभामृत योग- दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक

    शुभ योग- शाम 5 बजे से 6 बजकर 30 मिनट तक।

    भद्रा- 17 मार्च की दोपहर 1 बजकर 03 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

    भद्रा के पुच्छ काल- रात 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट।

    होलिका दहन के समय ये चीजें करें अर्पित

    • पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए एक गन्ना ले लें जिसमें पत्ते भी हो और इसे होलिका दहन के समय लपटों में दिखा ले। इसके बाद इसे घर लाकर दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में खड़ा कर दें। इससे आपको आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सही हो जाएगी।
    • बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए तीन गेहूं की बाली और छह अलसी की बाली लेकर थोड़ा होलिका दहन के समय अग्नि में जला लें। इसके बाद अधभुनी बालियों को घर लाकर एक साफ नए लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी ऑफिस, दुकान आदि के एक कोने में इसे बांध या रख दें।
    • सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए होलिका दहन के समय अग्नि में जौ या फिर चावल के कुछ दाने लेकर डाल दें इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।
    • अगर आपके बनते-बनते काम बिगड़ रहे हैं या काफी मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो रहे हैं तो ऐसा निगेटिव एनर्जी के कारण हो सकता है। इसलिए होलिका दहन के दिन शाम को एक गरी का गोला लेकर चाकू की मदद से ऊपर का भाग थोड़ा सा खोल लें और उसमें थोड़ा सा गुड़ और अलसी भरकर बंद कर दें और फिर इसे होलिका दहन के समय अग्नि में डाल दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
    • सेहत हमेशा सही रखने के लिए नीम की 10 पत्तियां, छह लौंग और थोड़ा का कपूर का टुकड़ा ले लें और होलिका दहन के समय अपने ऊपर से पांच या सात बार उतार अग्नि में डाल दें।

    Pic Credit- Instagram/anunusualphotographer

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी