Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2023 Vastu Tips: होली पर भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, वरना हो सकता है दुर्भाग्य से सामना

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Wed, 08 Mar 2023 06:50 AM (IST)

    Holi 2023 Vastu Tips हिन्दू धर्म में होली पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी इस पर्व के संदर्भ में कई विशेष उपाय कई उपाय व नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से साधक को लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Holi 2023 Vastu Tips: होली पर बिल्कुल भी न करें इन चीजों का दान, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ

    नई दिल्ली, Holi 2023 Vastu Tips: आज देश के कई हिस्सों में रंगों के महोत्सव होली को धूम-धाम से मनाया जाएगा। बता दें कि हिन्दू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है। वहीँ वास्तु शास्त्र में भी इस पर्व से संबंधित कई नियम और उपाय बताए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माना जाता है कि होली के दिन कुछ चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा आती है। लेकिन दान पुण्य के चक्कर में कई बार ऐसी चीजें दान कर देते हैं जिसके कारण घर में दुर्भाग्य का वास हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए होली के दिन किन चीजों का बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए।

    Holika Dahan 2023 Date: इस साल कब है होलिका दहन 6 या 7 मार्च? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Vastu Tips for Holi- होली पर न करें इन चीजों का दान

    सोलह श्रृंगार का सामान

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली के दिन सुहागिन महिलाओं को बिंदी, सिंदूर, अलता सहित अन्य सोलह श्रृंगार का सामान दान नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिन दिन नेगेटिव एनर्जी समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस दिन इन चीजों का दान देने से पति के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

    Holika Dahan 2023 Mantra: होलिका दहन के समय करें इन मंत्रों का जाप, पाएं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    कपड़ों का दान

    आमतौर पर वस्त्र का दान करना पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन होलिका दहन और रंगों वाली होली के दिन वस्त्रों का दान बिल्कुल ऊी नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दोन दिनों में वस्त्रों का दान करने से उस व्यक्ति के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली चली जाती है।

    पैसों का दान

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन पैसों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

    Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर अर्पित करें ये चीजें, सालभर तरक्की के साथ मिलेगा अपार धन

    लोहा-स्टील का दान

    वास्तु के हिसाब से होलिका दहन और होली के दिन लोहे या फिर स्टील की वस्तु दान नहीं करनी चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। इन चीजों का दान लेने और देने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

    सफेद चीजों का दान

    सफेद चीजों का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए होलिका दहन और रंगों वाली होली के दिन दूध, दही, चीनी आदि सफेद चीजें का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।