Holi 2025: होली की रात करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत, भाग्य देगा पूरा साथ
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि पर होली (Holi 2025) का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल होली आज यानी 14 मार्च को मनाई जा रही है। ऐसे में आज होली की रात को कुछ उपाय कर सकते हैं जिससे आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार होने के साथ-साथ काफी लोकप्रिय भी है। फाल्गुन माह की शुरुआत होते ही होली का इतंजार शुरू हो जाता है। होली के एक दिन पहले को होलिका दहन (Holika Dahan 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को छोली होली के नाम से भी जानते हैं।
जरूर करें ये उपाय
अगर न चाहते हुआ भी आपका धन खर्च हो रहा है, तो इसके लिए होलिका दहन की राख को एक लाल रुमाल में बांधें और अगले दिन यानी होली की रात को इस रुमाल को धन के स्थान यानी तिजोरी आदि में रख लें। ऐसा करने से आपकी फिजूलखर्ची पर रोक लग सकती है।
इस काम से होगा लाभ
होली की कथा भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार से जुड़ी है। ऐसे में होली के दिन आपको श्री नरसिंह चालीसा का पाठ करने से काफी लाभ मिल सकता है। इससे साधक को भय और कर्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसी के साथ आप होली की रात ऊ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का जप भी कर स कते हैं, जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Holika Dahan 2025 Date: होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
खुशहाल होगा वैवाहिक जीवन
अगर आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं, तो इसके लिए आप होली की रात ये उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए होली की रात उत्तर दिशा में लकड़ी की चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाएं। इसके बाद इसपर मूंग, चने की दाल, चावल, गेंहू, मसूर, काले उड़द और तिल का ढेर बनाकर उसपर नवग्रह यंत्र स्थापित करें।
अब इस यंत्र को केसर का तिलक लगाएं और घी का दीपक जलाकर इसका पूजन करें। ऐसा करने से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण में भूलकर न करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां, वरना पड़ेगा अशुभ प्रभाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।