Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2025: होली पर इन चीजों का दान है जरूरी, न करें अनदेखा

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 10:53 AM (IST)

    होली का पर्व हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। यह हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस बार होली (Holi 2025 Daan) का पर्व 14 मार्च यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। कहतें हैं कि इस दिन कुछ दान और पुण्य जरूर करना चाहिए।

    Hero Image
    Holi 2025: होली पर करें ये दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली हिंदुओं के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। यह दिवाली के बाद मनाया जाता है। यह महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन (Holi 2025) सिर्फ रंग खेलना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य (Religious Significance Of Donations) भी जरूर करना चाहिए, तो आइए यहां जानते हैं कि होली पर क्या दान करना शुभ माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर जरूर करें ये दान (Holi 2025 Par Karen Ye Daan)

    होली के दिन गेहूं, तांबा, चांदी, गुलाल, होली के रंगों का और अन्न-धन का दान बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ अपनी क्षमता के अनुसार, कुछ दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे घर में खुशियों का वास होता है। साथ ही जीवन में बरकत बनी रहती है।

    हिंदू धर्म में दान सभी बड़े आयोजन का अहम हिस्सा मानी जाती है। ऐसे में इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उनकी कुछ जरूरत की चीजें देने की कोशिश करें।

    होली शुभ मुहूर्त ( Holi 2025 Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की पावन शुरुआत होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 14 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में पंचांग को देखते हुए इस होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।

    चंद्र ग्रहण समय (Holi 2025 Chandra Grahan Time)

    14 मार्च यानी आज होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक काम करने की मनाही होती है। हालांकि इस दौरान पूजा-पाठ जरूर करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर रखें इन बातों का ध्यान, अभी नोट करें इसके नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।