Holi 2025: होली पर राशि अनुसार राधा-कृष्ण को अर्पित करें ये चीजें, जीवन में दोबारा लौट आएंगी खुशियां
होली का पावन पर्व हर साल फाल्गुन महीने में आता है। इस साल यह (Holi 2025) पूर्णिमा तिथि यानी आज 14 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है। कहते हैं कि इस मौके पर जो लोग कान्हा जी और राधा रानी की पूजा करते हैं उनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है तो आइए यहां राशि अनुसार मोहन को क्या अर्पित करना चाहिए जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली का पर्व होली हिंदू धर्म के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इस पावन पर्व का इंतजार आज समाप्त हो गया है। दिवाली के बाद भारत में सबसे प्रमुख पर्वों में से एक होली है। यह राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस दिन लोग राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। वहीं, इस पर्व को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनमें से एक राशि अनुसार राधा-कृष्ण (Holi 2025 Rituals) को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करना है, तो आइए जानते हैं।
राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें (Radha Krishna Offerings)
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को होली पर भगवान कृष्ण और श्रीजी को लाल गुलाल अर्पित करना चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को होली पर राधा-कृष्ण को पंचामृत चढ़ाना चाहिए।
- मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को राधा-कृष्ण को होली पर मोर पंख चढ़ाने चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को राधा-कृष्ण को पीले फूल अर्पित करने चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को भगवान कृष्ण और श्रीजी को लाल रंग चढ़ाना चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को राधा-कृष्ण को होली के दिन हरा रंग अर्पित करना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को राधा रानी और कान्हा जी को खीर अर्पित करनी चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को लाल वस्त्र राधा-कृष्ण को चढ़ाने चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के जातकों को होली पर श्रीजी और मुरलीधर को केसर की बनी मिठाई अर्पित करनी चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को होली के दिन राधा-कृष्ण को नीला या आसमानी रंग अर्पित करना चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को राधा-कृष्ण को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि के लोगों को पीले फूल व गुलाल राधा-कृष्ण को अर्पित करने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Holi Bhai Dooj 2025: 15 या 16 मार्च कब है होली भाई दूज? तिलक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।