विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024 Wishes, Quotes: इन संदेश के जरिए अपने प्रियजनों को दें होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Published: Sun, 24 Mar 2024 07:00 PM (IST)

होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते ...और पढ़ें

Holi 2024 Wishes, Quotes: इन संदेश के जरिए अपने प्रियजनों को दें होली की हार्दिक शुभकामनाएं
Holi 2024 Wishes, Quotes: इन संदेश के जरिए अपने प्रियजनों को दें होली की हार्दिक शुभकामनाएं

HighLights

  1. देशभर में होली का पर्व अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है।
  2. इस बार होली का पर्व 25 मार्च को है।
  3. इस मौके पर लोग एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024 Wishes, Quotes Images: होली के पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह पर्व इस बार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले लगते हैं। होली के त्योहार को देशभर में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन गली-मोहल्ले में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस शुभ मौके पर लोग होली की एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मैसेज, जिन्हें आप अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों आदि को भेजकर होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

होली 2024 विशेस, इमेजेज, कोट्स (Holi 2024 Wishes, Quotes, Images)

1. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार

यह भी पढ़ें: Holi 2024 Date: 25 या 26 मार्च, जानिए कब खेली जाएगी होली, यहां से दूर होगी आपकी कन्‍फ्यूजन

2. कामना है कि फाल्गुन का ये रंगीन उत्सव

आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. फाल्गुन की बहार,

चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,

रंग बरसे नीले हरे लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

4. आज मुबारक, कल मुबारक

होली का हर पल मुबारक

रंग बिरंगी होली में

हमारा भी एक रंग मुबारक  

हैप्पी होली

5. बदरी छाई है फागुन की,

फिर हुड़दंग मचाएंगे

एक रंग में सबको रंगकर,

फिर से होली मनाएंगे।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

6. त्योहार है ये खुशियों का

जब सारे रंग खिलते हैं

उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं

होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरों बधाइयां

7. ऐसे मनाना होली का त्योहार,

पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,

यह मौका अपनों को गले लगाने का,

तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार  

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: इन राशियों पर नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर, मिलेंगे बेहतर परिणाम