Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2024: इन राशियों पर नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर, मिलेंगे बेहतर परिणाम

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 12:44 PM (IST)

    चंद्र ग्रहण के दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय होती हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ और पुण्य कर्म करना चाहिए। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च (Chandra Grahan 2024) फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। इस दिन होली भी मनाई जाएगी। तो आइए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -

    Hero Image
    Chandra Grahan 2024: इन राशियों पर नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2024: शास्त्रों में चंद्र ग्रहण का दिन अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय होती हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ और पुण्य कर्म करना चाहिए। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन होली भी मनाई जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ राशियों पर ग्रहण का प्रभाव अच्छा पड़ने वाला है, तो आइए जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 24 March 2024: आज मनाई जाएगी छोटी होली, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    मिथुन राशि

    चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) की अवधि के समय मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती मिलेगा, जिस किसी क्षेत्र में इस राशि के लोग निवेश करेंगे उसमें इन्हें जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। वहीं, इनके जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही छात्र वर्ग को पढ़ाई में लाभ मिलेगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए ग्रहण शुभ होने वाला है। इस राशि के व्यक्ति नए घर व गाड़ी में निवेश कर सकते हैं। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। इसके अलावा ऐसे कार्य पूरे होंगे जो लंबे समय से अधूरे थे। ऐसे में इस राशि के लोगों को भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए यह दिन कल्याणकारी होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी, जिस क्षेत्र में ये निवेश करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक मुश्किलें दूर होंगी। ऐसे में इस दिन धन की देवी का आशीर्वाद अवश्य लें।

    यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर करें इस चालीसा का पाठ, दूर होगी जीवन की सारी नकारात्मकता

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।