Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024 Upay: होली के दिन करें गुलाल से ये उपाय, जीवन में नहीं होगी सुख-समृद्धि और प्रेम की कमी

    देशभर में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर यह पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल होली का पर्व 25 मार्च सोमवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में आप होली के दिन गुलाल के कुछ उपायों द्वारा जीवन की कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Mon, 25 Mar 2024 11:00 AM (IST)
    Hero Image
    Holi 2024 Upay होली के दिन करें गुलाल से ये उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Gulal Upay on Holi: होली का पर्व हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी होली की धूम देखने को मिलती है। एक-दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाया जाता है। साथ ही इस दौरान तरह-तरह के पकवान भी बनाएं जाते हैं। धार्मिक के साथ-साथ होली का ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आप होली के दिन ये ज्योतिष उपाय आजमा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले करें ये काम

    होली के दिन सबसे पहले अपने इष्ट देव को गुलाल अर्पित करना चाहए और इसके बाद अन्य लोगों के साथ होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपको ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

    संबंध में बना रहेगा प्रेम

    होलिका दहन से एक दिन पहले एक काले रंग के कपड़े में गुलाल डालकर उसकी पोटली बनाकर अपने बिस्तर के नीचे रख लें। अगले दिन होलिका दहन की आग में इस पोटली को डाल दें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच की कड़वाहट खत्म होती है और प्रेम बना रहता है।

    इसके साथ ही संबंध को मजबूत बनाने के लिए होली के दिन पति-पत्नी को साथ में गाय के चरणों पर गुलाल छिड़ककर उसे गुड़-रोटी खिलानी चाहिए। इससे गौ माता का आशीर्वाद बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Choti Holi 2024: छोटी होली पर क्या करें और क्या नहीं ? जानिए इससे जुड़े नियम

    बनेंगे धन लाभ के योग

    ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय के अनुसार, होली पर्व के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्का गुलाल डाल दें। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर दो मुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आय में भी वृद्धि होती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'