Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2023: होली पर जरूर करें इन 3 चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 03:17 PM (IST)

    Holi 2023 होली के दिन भी चांदी संबंधी कुछ चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि चांदी से बनी इन तीन चीजों को खरीदकर कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि सौभाग्य का आशीर्वाद देती है।

    Hero Image
    Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन 3 चीजों की खरीदारी

    नई दिल्ली, Holi 2023: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से भी ये दिन काफी खास होता है। क्योंकि इस दिन भी कुछ उपाय करते व्यक्ति हर तरह के संकटों, रोगों से छुटकारा पाकर सुख-समृद्धि पा सकता है। इसी तरह होली के दिन कुछ उपाय करना शुभ होगा। इन्हीं उपायों में से चांदी से संबंधी कुछ चीजें खरीदना अच्छा माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमतौर पर दीवाली के दिन सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन चांदी का विशेष महत्व है। इस दिन चांदी संबंधी कुछ चीजों को खरीदकर उपाय करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी भी धन-ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है।

    चांदी का सिक्का

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन चांदी का सिक्का और एक छोटी सी डिब्बी खरीद लें। इसके बाद इसे एक पीले रंग के वस्त्र में  हल्दी के साथ बांध दें। फिर इसे मां लक्ष्मी के पास रख दें। इसके बाद होलिका दहन के समय की राख को चांदी की डिब्बी में भर लें। अब इसे अलमारी या तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

    चांदी का छल्ला

    चांदी का छल्ला खरीद लें और होली के दिन इसकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद इसे धारण कर लें। ऐसा करने से आपका भाग्य हमेशा साथ देगा।

    चांदी की बिछिया

    होली के दिन चांदी की बिछिया खरीद लें। इसके बाद इसे दूध से धो लें और किसी सुहागिन महिला को भेंट कर दें या फिर खुद धारण कर लें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा साथ बनी रहेगी।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।