Holi 2023: होली के दिन दिखाईं दें ये एक चीज, तो समझ लें कि जल्द ही होने वाले हैं आप धनवान और सक्सेसफुल
Holi 2023 हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन मांगलिक और शुभ काम करने से अच्छा फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही अगर होली के द ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Holi 2023: होली का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया था और इसके अगले दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाती है। होली के दिन से सभी तरह के मांगलिक और शुभ काम करना ठीक होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन कई तरह के शुभ या फिर अशुभ संकेत नजर आते हैं जिन्हें आमतौर पर हर व्यक्ति नजरअंदाज कर देता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि होली के दिन घर में कनखजूरा का दिखना भी शुभ या फिर अशुभ संकेत देता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कनखजूरा को राहु का प्रतीक माना जाता है। आमतौर पर राहु एक छाया ग्रह है। लेकिन इसका असर व्यक्ति के जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है।

होली पर कनखजूरा दिखना शुभ कि अशुभ
जिंदा कनखजूरा दिखना
होली के दिन अगर घर में कही भी जिंदा कनखजूरा दिख जाएं, तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि होली के इसके दिखने का मतलब है कि आने वाले समय में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
सीढ़ियों के नीचे दिखना
अगर होली के दिन कनखजूरा सीढ़ियों के नीचे दिख जाए, तो आने वाले समय में हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी।
मरा हुआ कनखजूरा दिखना
अगर होली के दिन किसी को कनखजूरा मरा हुआ दिखाई दें, तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर आने वाली कोई बड़ी विपदा टल चुकी है।
मुख्य द्वार में कनखजूरा दिखना
अगर होली के दिन कनखजूरा मुख्य द्वार से बाहर जाते हुए दिखता है, तो इसका मतलब है कि घर की कोई बड़ी समस्या जल्द ही समाप्त होने वाली है।
मंदिर में कनखजूरा दिखना
अगर होली के दिन कनखजूरा पूजा घर में रेंगता हुए दिख जाएं, तो इसे सौभाग्य का संकेत माना जाता है।
सपने में कनखजूरा दिखना
अगर किसी व्यक्ति को होली वाले दिन सपने में कनखजूरा दिखता है, तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोई गुड न्यूज मिल सकती हैं। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुलेंगे।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।