विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्यों किसी मूर्ति का हाथ ऊपर उठा होता है तो किसी का नीचे? जानिए देवी-देवताओं की इन खास मुद्राओं का रहस्य

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:38 AM (IST)

देवी-देवताओं की अलग-अलग मुद्राओं और उनके गहरे आध्यात्मिक अर्थों के बारे में बताते हैं। इसमें अभय, वरद, ज्ञान, ध्यान, अंजलि ...और पढ़ें

हिंदू देवी-देवताओं की हस्त मुद्राओं का महत्व

हिंदू देवी-देवताओं की हस्त मुद्राओं का महत्व

HighLights

  1. अभय मुद्रा भय से मुक्ति और सुरक्षा का प्रतीक है।

  2. वरद मुद्रा आशीर्वाद, दया और उदारता को दर्शाती है।

  3. ज्ञान मुद्रा योग और आध्यात्मिक ज्ञान से संबंधित है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की मूर्तियां और चित्रों का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। किसी भी मंदिर में स्थापित मूर्तियों को ध्यान से देखने पर उनके हाथों से लेकर पैरों और शरीर अलग-अलग मुद्राएं में होती हैं।

कहीं पर भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते हुए नजर आते हैं, तो कहीं पर भगवान शिव गहरी समाधि मुद्रा अवस्था में लीन होते हैं। वहीं, माता लक्ष्मी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं, जबकि गणेश जी की मूर्ति आशीर्वाद मुद्रा में नजर आती है।

दरअसल भारतीय मूर्तिकला में देवी-देवताओं की अलग-अलग मुद्रा में प्रतिमा आकर्षक दिखने से ज्यादा महत्व रखती हैं। इनके जरिए से प्यार, दया, ज्ञान, शांति, सुरक्षा, समर्पण और आत्मबोध जैसे भावों नजर आते हैं। यही कारण है कि देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को सिर्फ कलात्मक नजरिए से ही नहीं, बल्कि उनके प्रतीकात्मक अर्थों को भी समझना चाहिए।

देवी-देवताओं के मुद्राएं और उनका अर्थ

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.05.32 AM

अभय मुद्रा

अभय मुद्रा देवी-देवताओं की सबसे प्रसिद्ध हस्त मुद्राओं में से एक है। अभय का मतलब होता है भय से मुक्ति। इस मुद्रा में देवी या देवता का एक हाथ ऊपर की ओर उठा होता है और हथेली सामने की तरफ खुली रहती है।

भगवान शिव, भगवान विष्णु, भगवान गणेश और मां दुर्गा की अनेक प्रतिमाओं में अभय मुद्रा स्पष्ट देखी जा सकती है। इसके अलावा भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं में भी अभय मुद्रा की झलक देखने को मिलती है। यह मुद्रा भक्तों को सुरक्षा और आश्वासन का एहसास दिलाती है। इसका भाव है कि भक्त को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे कठिन परिस्थितियों में भी साहस और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.06.26 AM

वरद मुद्रा

वरद मुद्रा का अर्थ है कि, वरदान देने वाली मुद्रा। इसमें देवी या देवता का हाथ नीचे की ओर होता है और हथेली भक्त की तरफ खुली रहती है। इस मुद्रा को आशीर्वाद, दया, उदारता और करुणा का प्रतीक माना जाता है।

माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं में उन्हें वरद मुद्रा में ही दर्शाया जाता है। कई प्रतिमाओं में उनके हाथों से स्वर्ण मुद्राएं निकलती हुई दिखाई देती हैं, जिसे धन, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। माता लक्ष्मी के अलावा भगवान गणेश को भी वरद मुद्रा में दिखाया जाता है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.07.29 AM

ज्ञान मुद्रा

ज्ञान मुद्रा योग और ध्यान से जुड़ी सबसे खास मुद्राओं में से एक है। इसमें अंगूठे और तर्जनी उंगली के सिरों को आपस में मिलाया जाता है, जबकि अन्य तीन उंगलियां सीधी रहती हैं।

यह मुद्रा योगियों, ऋषियों और ध्यानमग्न साधकों की प्रतिमाओं में देखने को मिलता है। भगवान शिव के योगेश्वर स्वरूप को भी इसी ज्ञान और ध्यान की मुद्रा में दिखाया जाता है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.07.57 AM

ध्यान मुद्रा

ध्यान मुद्रा को एकाग्रता, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक माना जाता है। इस मुद्रा में साधक पद्मासन या सुखासन में बैठता है। दोनों हाथ गोद में रखे जाते हैं और एक हथेली दूसरी हथेली के ऊपर होती है।

भगवान बुद्ध, भगवान शिव या ध्यानमग्न मूर्तियों को इसी मुद्रा में दर्शाया जाता है। यह मुद्रा इस बात का संदेश देती है कि मनुष्य को बाहरी दुनिया की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर अपने अंदर भी झांकना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.09.01 AM

अंजलि मुद्रा

अंजलि मुद्रा भारतीय संस्कृति में नमस्कार करने का एक पारंपरिक तरीका है। इसमें दोनों हथेलियों को आपस में मिलाकर छाती के सामने जोड़कर सिर थोड़ा झुकाया जाता है।

भगवान हनुमान की अनेक प्रतिमाओं में उन्हें भगवान श्रीराम के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए दिखाया गया है। यह उनकी अनन्य भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाता है। अंजलि मुद्रा का धार्मिक महत्व सिर्फ पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को विनम्र, सम्मान और अहंकार से दूर रहने की भी प्रेरणा देता है।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 11.10.05 AM

भूमिस्पर्श मुद्रा

भूमिस्पर्श मुद्रा मुख्य रूप से भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं से जुड़ी हुई है। इस मुद्रा में दाहिना हाथ घुटने के ऊपर से नीचे की तरफ जाता है और उंगलियां धरती को छूती है।

बौद्ध परंपरा के मुताबिक, ज्ञान प्राप्ति के समय जब भगवान बुद्ध को कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ा, तब उन्होंने पृथ्वी को साक्षी बनाया था। इसी प्रसंग से भूमिस्पर्श मुद्रा को जोड़ा जाता है।

भूमि स्पर्श मुद्रा भी पक्का इरादा, सच्चाई और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इसका संदेश है कि जीवन में कठिनाइयां भले ही कितनी भी आएं व्यक्ति को अपने लक्ष्य और सच्चई के राह से पीछे नहीं हटना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कौन थीं देवराज इंद्र की पत्नी 'शची', जिनके एक दांव ने अहंकारी राजा को सांप बनने पर मजबूर कर दिया

यह भी पढ़ें- हर परेशानी के लिए अलग चढ़ावा! उधार से लेकर लड़ाई-झगड़ों तक, शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से दूर होगी कौन-सी समस्या?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।