Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hastrekha: क्या आप जानते हैं हथेली पर मौजूद इन निशानों का मतलब?

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:23 AM (IST)

    आपने सुना होगा कि हमारे हाथ की लकीरें हमारे भाग्य के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। हर व्यक्ति की हथेली में मौजूद लकीरें अलग होती हैं। इनके जरिए भविष्य से जुड़ी बातें जानी जा सकती हैं। हालांकि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

    Hero Image
    Hastrekha: क्या आप जानते हैं हथेली पर मौजूद इन निशानों का मतलब?

    आपने सुना होगा कि हमारे हाथ की लकीरें हमारे भाग्य के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। हर व्यक्ति की हथेली में मौजूद लकीरें अलग होती हैं। इनके जरिए भविष्य से जुड़ी बातें जानी जा सकती हैं। व्यक्ति के हाथ में जीवन, विवाह या परिवार, करियर की रेखा होती हैं जिनके जरिए व्यक्ति का भविष्य पता चलता है। हालांकि, इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। ऐसे में जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको हथेली पर मौजूद कुछ निशानों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. अगर आपके हाथ की अनामिका ऊंगली के ऊपर मोर जैसा निशान हो और ऊंगली का तीसरा पर्व काफी पुष्‍ट हो तो इन जातकों को बेहद लकी माना जाता है। ये बेहद क्रिएटिव और स्किल्ड होते हैं। अवसरों का लाभ कैसे उठाया जाता है इन लोगों को अच्छे से पता होता है।

    2. अगर आपके हाथ की ऊंगलियां चिकनी हैं और अंगूठे का पहला पर्व लंबा है तो इस तरह के लोग जल्दी फैसला लेने वाले होते हैं। इसके अलावा ये लोग अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में विश्वास रखते हैं।

    3. कुछ लोगों के हाथ में चंद्र पर्वत उठा हुआ होता है। इस पर लूप जैसा चित्र बना होता है। साथ ही वह सूर्य पर्वत की तरफ होता है। साथ ही मस्तिष्‍क रेखा चंद्र पर्वत की तरफ झुकी हुई होती है। हाथ में उंगलियां छोटी होती हैं और शीर्ष पर कोन जैसा चित्र बना होता है तो इस तरह लोगों के पास विशेष प्रकार की मानसिक क्षमता मौजूद होती है। ये लोग दूसरों के मन के इरादों को अच्छे से भांप लेते हैं।

    4. अगर बाएं हाथ में मंगल पर्वत के ऊपरी हिस्‍से पर लूप जैसा चित्र हो तो ऐसे व्यक्तियों की याददाश्त काफी अच्छी होती है। इन्हें पुरानी बात याद रहती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '