Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर घर के इन स्थानों में जलाएं दीपक, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 03:53 PM (IST)

    हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस शुभ अवसर पर कुछ स्थानों में दीपक जलाने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

    Hero Image
    Hariyali Teej 2025: अखंड सौभाग्य के लिए इन स्थानों पर जलाएं दीपक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज का पर्व बहुत पुण्यदायी माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन (Hariyali Teej 2025) उपवास रखने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, इस दिन को लेकर दीपक से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं।

    इन स्थानों में जलाएं दीपक (Hariyali Teej 2025 Deepak Lighting Rituals)

    पूजा घर

    हरियाली तीज पर सबसे पहले अपने घर के पूजा घर या मंदिर में दीपक जलाना चाहिए, क्योंकि यह सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। कहते हैं कि पूजा घर में दीपक जलाने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    तुलसी के पौधे के पास

    इस शुभ दिन पर तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं, क्योंकि देवी तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। इसके साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

    मुख्य द्वार

    घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। हरियाली तीज के दिन मुख्य द्वार के दोनों ओर एक-एक दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली और समृद्धि का वास होता है।

    बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे

    अगर आपके घर के आसपास बिल्व पत्र का पेड़ है, तो हरियाली तीज के दिन उसके नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। इस स्थान पर दीपक जलाने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की विशेष कृपा मिलती है। ऐसा भी माना जाता है कि ऐसा करने से जल्दी विवाह के योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

    यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025 Date: सावन में कब किया जाएगा हरियाली तीज का व्रत, अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।