Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर दान करने से अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति, धन लाभ के बनेंगे योग

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 10:16 AM (IST)

    हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता के अनुसार हरियाली तीज के दिन शिव जी ने मां पार्वती माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें जीवन संगिनी बनाने का वरदान दिया था। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां व्रत करती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

    Hero Image
    Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर जरूर करें दान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hariyali Teej 2024 Daan List: हर साल सावन के माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 07 अगस्त 2024, बुधवार (Hariyali Teej 2024 Date) के दिन हरियाली तीज मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक को शुभ फल प्राप्त होता है। इसके अलावा विशेष चीजों का दान भी जरूर करना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। चलिए इस लेख में जानते हैं कि हरियाली तीज पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाली तीज पर क्या दान करें (Hariyali Teej Daan)

    • सनातन धर्म में पर्व और व्रत के दौरान दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा न करने से साधक शुभ फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। अगर आप घर में सुख-शांति का वास चाहते हैं, तो हरियाली तीज की पूजा करने के बाद गरीब लोगों में फलों और मिठाई का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से घर-परिवार में सदैव सुख-शांति का वास रहता है।

    यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज की पूजा में जरूर करें माता पार्वती की आरती, रिश्ते होंगे मजबूत

    • इसके अलावा चने या फिर उड़द दाल, दूध और दही को जरूरतमंदों को दान में दें। ऐसा करने से कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
    • अगर आप जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो श्रद्धा अनुसार हरियाली तीज पर धन का दान करें। इससे साधक को कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। सोलह श्रृंगार की चीजों को दान करने से अक्षय सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही माता पार्वती प्रसन्न होती हैं।

    हरियाली तीज 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 06 अगस्त को रात 07 बजकर 52 मिनट पर हो गई है। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 07 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में हरियाली तीज का पर्व आज यानी 07 अगस्त को बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024 Wishes: हरियाली तीज को बनाए और भी खास, इन संदेशों से प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।