Happy Vishwakarma Puja 2020: विश्वकर्मा पूजा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शानदार बधाई संदेश, फोटो और फेसबुक स्टेटस
Vishwakarma Puja 2020 Wishes आज विश्वकर्मा पूजा के इस पावन अवसर पर आप अपने शुभचिंतकों को ये शानदार बधाई संदेश भेजें।
Vishwakarma Puja 2020 Wishes: आज देशभर में विश्वकर्मा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज का दिन देवताओं के शिल्पी, संसार के पहले इंजीनियर और वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा को समर्पित है। आज के इस अवसर पर उन सभी लोगों को भगवान विश्वकर्मा की पूजा करनी चाहिए, जो निर्माण कार्य और सृजन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। भगवान विश्वकर्मा की कृपा से रोजगार और बिजनेस में तरक्की एवं सफलता प्राप्त होती है। विश्वकर्मा पूजा हर वर्ष बंगाली कैलेंडर के अनुसार कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस बार कन्या संक्रांति आज है। इस दिन लोग अपने वाहनों, वर्क प्लेस, मशीनरी, औजारों आदि की साफ सफाई करते हैं। उसके बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आपको भी अपने प्रियजनों, दोस्तों, सगे, संबंधियों, शुभचिंतकों को शुभकमानाएं और बधाई संदेश भेजना चाहिए, ताकि उनको अपने काम में तरक्की और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। जागरण आध्यात्म में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हम आज आपको कुछ बधाई संदेश, फोटोज, कोट्स उपलब्ध करा रहे हैं, जिसे आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को भेजकर उनके दिन को खास बना सकते हैं। वे इसे अपना Whatsapp and Facebook Status लगा सकते हैं।
विश्वकर्मा पूजा 2020 के बधाई संदेश
1. अद्भुत सकल सृष्टि कर्ता।
सत्य ज्ञान सृष्टि हित कर्ता।
अतुल तेज तुम्हरो जगमाही।
कोई विश्वमही जानत नही।।
विश्वकर्मा पूजा 2020 की अनंत शुभकामनाएं।
2. विश्वकर्मा जी की सदा करो जय जयकार।
करते हैं सदा सब पर उपकार।
इनकी महिमा है सबसे न्यारी।
ये अर्ज सुनो भगवान हमारी।।
Happy Vishwakarma Puja 2020
3. ओम आधार शक्तपे नम:।
ओम कूमयि नम:।
ओम अनन्तम नम:।
पृथिव्यै नम:।
भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे। आपको हमेशा अपने काम में सफलता और तरक्की मिले।
विश्वकर्मा पूजा 2020 की हार्दिक बधाई।
4. धन, वैभव, सुख–शान्ति देना,
भय, जन–जंजाल से मुक्ति देना।
संकट से लड़ने की शक्ति देना,
हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा।।
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा 2020।
5. निर्बल हैं तुम से बल मांगते।
करुणा के प्रयास से जल मांगते।
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते।।
आप सभी को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।