Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Onam 2023 Wishes: ओणम के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें यह खास शुभकामना संदेश

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 11:04 AM (IST)

    Happy Onam 2023 मलयालम पंचांग के अनुसार दक्षिण भारत में चिंगम माह में थिरुवोणम नक्षत्र पर ओणम पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु के वामन रूप की उपासना करने से जीवन में धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस सम्राट महाबलि के धरती पर पुनः अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। इस शुभ अवसर पर अपने सगे-संबंधियों को विशेष शुभकामना संदेश जरूर भेजें।

    Hero Image
    Happy Onam 2023 Wishes: ओणम के शुभ अवसर पर साझा करें यह शुभकामना संदेश।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Happy Onam 2023 Wishes: मलयालम पंचांग के अनुसार, दक्षिण भारत में चिंगम माह में थिरुवोणम नक्षत्र पर ओणम पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष ओणम पर्व 29 अगस्त 2023, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु के वामन रूप की उपासना करने से जीवन में धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस सम्राट महाबलि के धरती पर पुनः अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। ऐसे में ओणम के शुभ अवसर पर अपने संगे-संबंधियों के साथ कुछ खास शुभकामना संदेश साझा करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले कि शाम हो जाए;

    मेरा संदेश औरों की तरह आम हो जाएं;

    और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं;

    आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं।

    Happy Onam 2023

    अपने दिल से नफ़रत मिटाकर सभी से प्यार करें,

    ओणम महोत्सव पर हमारी शुभकामनाएं स्वीकार करें।

    ओणम की बधाई

    अपने घर को फूलों की रंगोली से सजाएं,

    स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं,

    राजा महाबली का धूमधाम से स्वागत करें,

    इस त्योहार का पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं।

    ओणम की शुभकामनाएं

    ओणम का यह प्यारा त्यौहार,

    जीवन में लाएगा ख़ुशी अपार,

    महाबली विराजे आपके द्वार,

    शुभ कामना हमारी करें स्वीकार।

    ओणम 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

    ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रोशनी आए

    उन्नति के नये रास्ते खुले

    खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए

    आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।

    Happy Onam 2023

    सच की जीत हो और बुराई की हार,

    ओणम के त्यौहार में हो प्यार की बौछार,

    ओणम के शुभ अवसर पर

    आप सभी को मिले खुशियां अपार।

    Happy Onam

    comedy show banner
    comedy show banner