Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nirjala Ekadashi 2023 Wishes: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं

    Nirjala Ekadashi 2023 Wishes धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से सभी एकादशियों के समतुल्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि शांति और खुशहाली आती है। महाभारतकाल में बलशाली भीम भी निर्जला एकादशी करते थे।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 31 May 2023 12:11 PM (IST)
    Hero Image
    Nirjala Ekadashi 2023 Wishes: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Nirjala Ekadashi 2023 Wishes: आज निर्जला एकादशी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु के निमित्त निर्जला उपवास रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से सभी एकादशियों के समतुल्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। महाभारतकाल में बलशाली भीम भी निर्जला एकादशी का व्रत करते थे। अत: साधक को श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा उपासना करनी चाहिए। इस शुभ अवसर पर लोग अपने दोस्तों और प्रियजनों को संदेश भेजकर निर्जला एकादशी की शुभकामना देते हैं। आप भी इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को निर्जला एकादशी की शुभकामना दें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्जला एकादशी के भक्तिमय संदेश

    1.

    विष्णु जिनका नाम हो,

    वैकुंठ जिनका धाम हो,

    निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर,

    श्रीहरि को शत-शत प्रणाम,

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    2.

    ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।

    आपके सभी संकट भगवान विष्णु क्षण में दूर करें॥

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    3.

    शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।

    विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।

    लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।

    वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    4.

    ताल बजे, मृदंग बजे,

    बजे हरि की वीणा।

    निर्जला एकादशी पर,

    आप सभी को ढ़ेर सारी शुभकामना।।

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    5.

    विष्णु की माया बन जाऊं,

    कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,

    मेरे भगवन की कृपा हो जाए तो

    मैं भी धनुर्धर अर्जुन बन जाऊं।।

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    6.

    भगवान विष्णु की कृपा से सभी पाप हो जाते हैं नष्ट,

    इनकी कृपा जिस पर हो जाए दूर होते उसके सभी कष्ट।।

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    7.

    दो नयनों में क्यों रहे, निरंतर चर्तुर्मास,

    एकादशी है निर्जला, रख लो तुम उपवास।।

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    8.

    भगवान विष्णु आपको,

    सुख, शांति, समृद्धि,

    यश और कीर्ति प्रदान करें।।

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    9.

    ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

    तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    10.

    श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

    Happy Nirjala Ekadashi 2023

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'