Maharana Pratap Jayanti 2022: आज है महाराणा प्रताप जयंती, जानें वीर योद्धा के अनमोल विचार
Maharana Pratap Jayanti 2022 महाराणा प्रताप की जयंती 9 मई को पूरे भारत में मनाई जा रही है। महाराणा प्रताप को वीरता गर्व और वीरता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को एक हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था।

नई दिल्ली, Maharana Pratap Jayanti 2022: 9 मई, 1540 को जन्मे महाराणा प्रताप को हमारे देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी के रूप में मनाया जाता है। उन्हें अकबर की अवज्ञा और उनके वफादार घोड़े चेतक की बहादुरी के लिए याद किया जाता है। महाराणा ने उस समय मुगल साम्राज्य के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी जब दूसरों ने अकबर के वर्चस्व को स्वीकार कर लिया था। आज उनकी याद में जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर उनके विचारों के साथ कुछ संदेशों के माध्यम से एक-दूसरे को शुभकामनाएं दें।
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 9 मई 1540 को मेवाड़ के कुंभलगढ़ में सिसोदिया वंश में हुआ था। पिता का नाम उदय सिंह द्वितीय और माता का नाम महारानी जयवंता बाई था। महाराणा प्रताप अपने सभी भाई-बहनों में सबसे ज्यादा युद्ध में माहिर थे। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष करके हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। महाराणा प्रताप ने मुगल साम्राज्य के विस्तार वाद के खिलाफ सैन्य प्रतिरोध और हल्दीघाटी, देवर की लड़ाई काफी अहम मना जाती है।
महाराणा प्रताप के अनमोल विचार
1- मनुष्य का गौरव और आत्मसम्मान
उसकी सबसे बड़ी कमाई होती है।
अतः सदा इनकी रक्षा करनी चाहिए।
2- प्रत्येक मनुष्य का गौरव एवं आत्मसम्मान
उसकी सबसे बड़ी कमाई होती है।
अतः सदा इनकी रक्षा करनी चाहिए।
3- जो इंसान अपने और अपने
प्रियजनों के अलावा अपने देश के बारे में भी सोचता है,
वही इंसान देश का सच्चा नागरिक होता है।
4- जो मनुष्य अपने कर्तव्य और इस सृष्टि
के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नरत रहता है,
उस मनुष्य को युग युगांतर तक स्मरण रखा जाता है।
5- अन्याय, अधर्म आदि का विनाश
करना संपूर्ण मानव जाति का कर्तव्य है।
महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रियजनों को भेजें ये संदेश
1- भारत माता के सच्चे सपूत महाराणा प्रताप सिंह को याद करते हुए जिन्होंने कभी घास से बनी रोटी खाने का विकल्प चुना लेकिन कभी भी अपना धर्म और अपना अभिमान अकबर को नहीं दिया। अपनी मातृभूमि के लिए आखिरी सांस तक बहादुरी से लड़ने वाले शख्स।
महाराणा प्रताप जयंती 2022 की शुभकामनाएं!
2- मुझे उस देश में जन्म लेने पर गर्व महसूस होता है जो महाराणा प्रताप का भी है…. महाराणा प्रताप जयंती की बहुत बहुत बधाई। आइए आज उनमें से एक को मनाते हैं। महाराणा प्रताप जयंती 2022 की शुभकामनाएं!
3- महाराणा प्रताप की वीरता पूर्ण कहानी से प्रेरणा लें, जिन्होंने कभी भी मुगलों के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया और अपने और अपने लोगों के लिए संघर्ष किया। महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
4- अगर आपको महाराणा प्रताप की किंवदंतियों से कुछ सीखना चाहिए तो वह है स्वाभिमान और सदाचार। महाराणा प्रताप जयंती 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!
5- आइए हम महाराणा प्रताप सिंह की शक्ति और साहस से प्रेरणा लें और अपने देश के सम्मान के लिए हर समय संघर्ष करें। महाराणा प्रताप जयंती 2022 की शुभकामनाएं!
Pic Credit- instagram/matakimahima
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।