Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Kartik Purnima Wishes 2022: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अपने रिश्तेदारों को जरूर भेजें शुभकामना संदेश

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 08:33 AM (IST)

    Happy Kartik Purnima 2022 कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के भगवान विष्णु को प्रिय कार्तिक पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। साथ ही पवित्र नदी में स्नान का भी विधान है। इस विशेष अवसर पर अपने सगे सम्बन्धियों को शुभकामना संदेश भेजना ना भूलें।

    Hero Image
    Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर अपने सगे सम्बन्धियों को भेजें ये संदेश।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Happy Kartik Purnima Wishes 2022:  हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज के दिन गंगा स्नान के साथ दान और दीपदान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज के दिन श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करने और व्रत रखने से हर दोष से छुटकारा मिल जाता है। आज के दिन व्रत रखने के साथ दिनभर भगवान विष्णु के नामों का जाप करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। आज के दिन आप अपने सगे सम्बन्धियों को इन शुभकामनाओं संदेश के साथ कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक पूर्णिमा 2022 शुभकामना संदेश (Kartik Purnima 2022 Wishes)

    * इस कार्तिक पूर्णिमा आपके घर

    सुख और समृद्धि आए,

    आपके सभी दुख, कष्ट और

    रोग दूर हो जाएं।।

    Happy Kartik Purnima!

    * इस कार्तिक पूर्णिमा को

    आप सभी भगवान कार्तिक

    का आशीर्वाद पाएं।

    कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

    * हर दम खुशियां हो साथ

    कभी दमान ना हो खाली

    शुभ हो आपके लिए

    कार्तिक पूर्णिमा निराली

    कार्तिक पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएं!!

    * भगवान विष्णु आपको और आपके परिवार को

    चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता,

    उदारता और प्रेमलता प्रदान करें।

    कार्तिक पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं!

    * कार्तिक पूर्णिमा का ये पावन त्यौहार

    आपके लिए लाए खुशियां हजार

    भगवान विष्णु विराजें आपके द्वार

    हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।

    हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा 2022!!

    * गंगा में लगाएंगे डुबकी

    करेंगे हरि का गुणगान

    आ गया कार्तिक पूर्णिमा का दिन महान

    Happy Kartik Purnima 2022!