Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Jitiya Vrat 2022 Wishes: जितिया पर्व पर अपने सगे-सम्बन्धियों को ये शुभकामना संदेश

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 05:00 AM (IST)

    Jitiya Vrat 2022 जितिया व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए और संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस व्रत का संबंध महाभारत से है।

    Hero Image
    Happy Jitiya Vrat 2022: सगे-संबंधियों को दें ये शुभकामना संदेश।

    नई दिल्ली, Happy Jitiya Vrat 2022 Wishes: आज यानि 18 सितंबर को सुहागिन महिलाएं अपने संतान की लम्बी उम्र के लिए जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत रख रही हैं। इस व्रत का संबंध महाभारत काल से होने के कारण और अधिक बढ़ जाता है। किवदंतियों के अनुसार महाभारत के रणभूमि में जब गुरु द्रोण का वध कर दिया गया था तो उनके पुत्र आश्वथामा ने आवेश में आकर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। जिसके कारण अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बालक की मृत्यु हो गई। तब उत्तरा ने भगवान श्री कृष्ण से यह प्रार्थना की और उनके बालक को जीवित करने के लिए कहा। यही कारण है कि इस दिन को जीवित्पुत्रिका (Happy Jivitputrika Vrat 2022) के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आप भी इस मौके पर अपने सगे संबंधियों को प्यार भरा संदेश भेज सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सगे-सम्बन्धियों को दें जितिया व्रत का ये संदेश (Happy Jitiya Vrat 2022)

    अश्वत्थामा की गलती को

    कृष्ण ने था सुधारा

    एक अभागी मां को

    मिला था सहारा

    जीवित्पुत्रिका व्रत 2022 की शुभकामनाएं।

    जीवित्पुत्रिका व्रत है

    गवाह ममत्व का

    मां को नमन जो

    प्रतिरूप है ईश्वर का

    नमन,

    बारम्बार नमन

    Happy Jitiya Vrat 2022...

    चिराग हो तुम घर का

    राग हो तुम मन का

    रहो सलामत

    युगों युगों तक

    फैलाओ यश कीर्ति

    Happy Jitiya 2022...

    आज के दिन आपको जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।

    आप स्वस्थ और सुखी रहें।

    जीवन में सभी संकटों से आपकी रक्षा हो।

    Happy Jivitputrika Vrat 2022...

    कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।

    सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि ।।

    जितिया व्रत 2022 की ढेरों शुभकामनाएं।

    हो लम्बी आयु

    बढ़ाए परिवार का मान

    मां रख रही है व्रत

    तुम करो कुल का गुणगान

    Happy Jitiya 2022...

    comedy show banner
    comedy show banner