Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Jagannath Rath Yatra 2021: आप के घर आएं भगवान, पूरी हो सभी मनोकामना, बाकी न रहे कोई आस

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jul 2021 03:37 PM (IST)

    Happy Jagannath Rath Yatra 2021 आज विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर आप अपने सभी शुभचिंतकों मित्रों और परिजनों को शुभकामना एवं बधाई दें ताकि भगवान जगन्नाथ आपके ​जीवन में खुशियां लाएं आपके कार्य सफल हों और आप जीवन में तरक्की करें।

    Hero Image
    Happy Jagannath Rath Yatra 2021: भगवान जगन्नाथ पूरी करें आपकी मनोकामनाएं

    Happy Jagannath Rath Yatra 2021: विश्व प्रसिद्ध पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रारंभ आज से हो रहा है। इस वर्ष कोराना काल में बाहर से लोगों को इस रथ यात्रा में शामिल होने पर प्रतिबंध है। पूरे क्षेत्र में एक दिन पहले से ही कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि पारंपरिक तरीके से आज भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा पर निकलेंगे। वर्ष में एक बार भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। वे तीनों जगन्नाथ पुरी मंदिर से अपनी मौसी के घर गुण्डीचा तक यात्रा करते हैं और फिर सात दिन बाद वहां से वापस आते हैं। आज जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर आप अपने सभी शुभचिंतकों, मित्रों और परिजनों को शुभकामना एवं बधाई दें, ताकि भगवान जगन्नाथ आपके ​जीवन में खुशियां लाएं, आपके कार्य सफल हों और आप जीवन में तरक्की करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जगन्नाथ रथ यात्रा 2021 की बधाई एवं शुभकामनाएं!!!

    1- आप के सारे कष्ट मिटेंगे, पूरी होगी हर आस,

    आज रथ पर सवार हो, निकले हैं भगवान जगन्नाथ।

    Happy Jagannath Rath Yatra 2021

    2- बलभद्र जैसे भाई मिले, सुभद्रा जैसी बहन,

    जगन्नाथ जैसे स्वामी मिले, फिर काहे का कष्ट।

    जगन्नाथ रथ यात्रा 2021 की बहुत-बहुत बधाई!

    3- आप सभी के घर पर आएं,

    सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ,

    पूरी हो सभी मनोकामना,

    बाकी न रहे कोई आस।

    जगन्नाथ रथ यात्रा 2021 की अनंत शुभकामनाएं!

    4- आज रथ पर हो सवार,

    अपनी मौसी के घर जाते हैं भगवान जगन्नाथ।

    सात दिन के विश्राम के बाद,

    भाई-बहन संग लौटते हैं अपने पुरी धाम।

    आपको और आपके पूरे परिवार को जगन्नाथ रथ यात्रा 2021 की बधाई!

    5- आज मिला है पावन मौका,

    अपने धाम से निकले हैं भगवान,

    तुम कर लो दर्शन प्रभु के,

    जीवन हो जाए धन्य।

    आपको और आपके परिवार को जगन्नाथ रथ यात्रा 2021 की ढेर सारी शुभकामनाएं!

    6- जगन्नाथ रथ यात्रा का आज से प्रारंभ हो रहा है,

    इस पावन अवसर पर आपके घर में,

    धन, संपदा, सुख, समृद्धि और आरोग्य का आगमन हो।

    आप और आपका परिवार सदैव खुश रहें।

    Happy Jagannath Rath Yatra 2021