Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holika Dahan 2025 Wishes: होलिका दहन पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश, खुशियों से भरा रहेगा दिन

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 08:31 AM (IST)

    होली का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने में भव्यता के साथ मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि यानी आज 13 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है तो आइए इस दिन (Holika Dahan 2025 Wishes) को और भी खास बनाने के लिए अपनों को शुभकामनाएं भेजते हैं।

    Hero Image
    Holika Dahan 2024 Wishes: होलिका दहन की शुभकामनाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। इसे छोटी होली भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छोटी होली यानी होलिका दहन 13 मार्च, 2025 आज के दिन किया जाएगा। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अलाव जलाते हैं और उसकी विधिपूर्वक पूजा करते हैं। वहीं, इस पर्व को और भी खास बनाने के लिए अपने प्रियजनों को इसकी शुभकामनाएं (Happy Chhoti Holi 2025 Wishes) जरूर भेजें, जिससे सभी के लिए यह पर्व खुशनुमा और मंगलकारी बन जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होलिका दहन की शुभकामनाएं (Happy Holika Dahan 2025 Wishes)

    • होलिका दहन की शुभकामनाएं, आपका जीवन खुशियों और समृद्धि के खूबसूरत रंगों से रंगा रहे।
    • होलिका दहन आपके जीवन को खुशी और हंसी से भर दें, आपको मौज-मस्ती और खुशियों से भरे दिन की शुभकामनाएं।
    • आपके जीवन के सारे कष्ट होलिका दहन में जलकर राख हो जाए और आपके जीवन में खुशिया ही खुशियां हो, होलिका दहन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
    • होलिका दहन की आपको हार्दिक शुभकामनाएं (Holika Dahan 2025 Quotes), यह पर्व आपको अपने प्रियजनों के करीब लाए।

    • होलिका दहन का त्योहार आपके लिए शांति, खुशियां और अनगिनत आशीर्वाद लेकर आए, आपको एक रंगीन और आनंदमय उत्सव की शुभकामनाएं।
    • होलिका दहन के इस पावन अवसर पर, आपका जीवन प्रेम, शांति और समृद्धि के रंगों से रंगा रहे, शुभ होलिका दहन।
    • रंगों की बौछार आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां, स्वास्थ्य और धन लेकर आए, आपको और आपके परिवार को छोटी होली की बहुत-बहुत बधाई।
    • चांद तारे छुप गए, बीत गया अंधकार, धूप सुनहरी देख कर, जाग गया संसार, दिन आपका गुजरे अच्छा, करते है दुआ हजार, भेज रहे हैं आपको इस संदेश के जरिए ढेर सारा प्यार, हैप्पी होलिका दहन।

    यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर इस तरह सजाएं लड्डू गोपाल का झूला, नोट करें पूजा विधि और नियम

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।