Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Guru Nanak Jayanti Wishes 2022: इन मैसेज के साथ दें अपने प्रियजनों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 08:22 AM (IST)

    Happy Guru Nanak Jayanti 2022 कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन देश-विदेश के गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। इस विशेष अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश जरूर भेजें।

    Hero Image
    Guru Nanak Jayanti 2022 Wishes: दोस्तों को गुरु नानक जयंती पर भेजें कुछ खास संदेश।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Happy Guru Nanak Jayanti Wishes 2022: भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिक गुरु को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उन्हें सबसे अलग हटकर सम्मान दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, सभी धर्मों में पूर्ण गुरु को परमात्मा के समान माना गया है। आज दुनियाभर में हम सब गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम के साथ मना रहे हैं। उन जैसे पूर्ण गुरु सृष्टि की शुरुआत से ही इस धरती पर हमारी आत्मा को पिता-परमेश्वर से मिलाने के लिए आते रहे हैं। समय-समय पर हम सभी का मार्ग दर्शन करते रहे हैं। शिष्यों को परमपिता से मिलन की राह दिखाते रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु नानक जयंती के मौके पर देश-विदेश के गुरुद्वारों में तरह-तरह के कार्यक्रम और कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। भंडारे का भी आयोजन होता है। इस पर्व को गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक जयंती के मौके पर गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है और उनके शिक्षा के विषय में बताया जाता है। तो इस तरह से इस दिन को मनाने के साथ ही आप अपने प्रियजनों को टेक्स्ट, फेसबुक और वॉट्सएप मैसेज के जरिए भी दे सकते हैं इस दिन की शुभकामनाएं। 

    गुरु नानक जयंती की ढेरों शुभकामनाएं (Guru Nanak Jayanti 2022 Wishes)

    * वाहेगुरु का आशीष सदा,

    मिले ऐसी कामना है हमारी,

    गुरु की कृपा से आएगी,

    घर-घर में खुशहाली

    गुरुपर्व की शुभकामनाएं।

    * वाहे गुरु जी का खालसा वह गुरु जी की फतेह,

    जो बोले सो निहाल।

    गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं!!

    * वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा

    बस यही कामना है हमारी,

    सभी घरों में बनी रहे सदा खुशहाली

    Happy Guru Nanak Jayanti 2022!!

    * खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो

    हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो,

    जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी

    तो आपके सर पर गुरु नानक का हाथ हो।

    गुरुपर्व की शुभकामनाएं !!

    * प्रकाश पर्व आपके जीवन को रोशनी से भर दे

    आपके परिवार को सभी दुखों से दूर करे

    गुरु नानक जयंती व प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!!

    * सतगुरु सब दे काज संवारे

    आप सब को प्रथम सिख गुरु

    नानक देव जी के जन्म दिवस की

    हार्दिक बधाइयां!!

    Happy Gurpurab 2022!!

    comedy show banner
    comedy show banner