Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Govardhan Puja Wishes 2022: अपने करीबियों को इन संदेशों की मदद से भेजें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 12:52 PM (IST)

    Happy Govardhan Puja 2022 हिन्दू धर्म में भगवान गोवर्धन की पूजा को बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा गाय के स्वरूप में की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन आप अपने सगे-सम्बन्धियों को कुछ खास शुभकामान संदेश भेज सकते हैं।

    Hero Image
    Happy Govardhan Puja 2022 इन शुभकामना संदेश से करें दिन की शुरुआत।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Happy Govardhan Puja Wishes 2022: गोवर्धन पूजा का त्योहार हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाकर उसे फूलों से सजाया जाता है। इस दिन भगवान गोवर्धन की पूजा के साथ-साथ गाय को माता लक्ष्मी के स्वरूप में पूजा जाता है। इस साल यह त्योहार 26 अक्टूबर 2022 (Govardhan Puja 2022 Date) के दिन मनाया जा रहा है। दिवाली के बाद मनाए जानें वाले इस पर्व में लोग अपने हाथों से निर्मित भगवान गोवर्धन की विशेष पूजा करते हैं और उनकी परिक्रमा करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किवदंतियों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने देवराज इंद्र के अहम को मिटाने के लिए और ब्रजवासियों को उनके प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परम्परा को हर्षोल्लास के साथ पूरा किया जाता है। इस विशेष अवसर पर आप भी अपने सगे-सम्बन्धियों को गोवर्धन पूजा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

    गोवर्धन पूजा 2022 शुभकामना संदेश

    Govardhan Puja

    प्रेम से कृष्णा का नाम जपो,

    दिल की हर इच्छा पूरी होगी,

    कृष्णा आराधना में तल्लीन हो जाओ,

    उनकी महीमा, जीवन खुशहाल कर देगी।।

    Happy Govardhan Puja 2022...

    Govardhan Puja

    कृष्ण की शरण में आकर,

    भक्त नया जीवन पाते हैं,

    इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम

    सच्चे मन से मनाते हैं!

    गोवर्धन पूजा की ढेरों शुभकामनाएं...

    Govardhan Puja

    मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,

    वो नंदलाला गोपाला,

    बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला,

    सब मिलकर मचाए धूम, कि कृष्णा है आने वाला

    गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं...

    Govardhan Puja

    बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है

    आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है

    हैप्पी गोवर्धन पूजा 2022...

    Govardhan Puja

    हर खुशी आपके द्वार आए,

    जो आप मांगे उससे अधिक पाएं,

    गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं

    और ये त्यौहार ख़ुशी से मनाए,

    गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं...