Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Durga Ashtami Wishes: दुर्गा अष्टमी पर आज प्रियजनों, मित्रों को भेजें बधाई एवं शुभकामना संदेश

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 13 Oct 2021 11:39 AM (IST)

    Happy Durga Ashtami 2021 Wishes दुर्गा अष्टमी आज है। इस दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी के पावन पर्व पर आप भी अपने प्रियजनों को बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजें ताकि उन पर भी मां महागौरी की कृपा हो। उनके जीवन का दुख दूर हो और मनोकामनाएं पूर्ण हों।

    Hero Image
    Happy Durga Ashtami 2021 Wishes: दुर्गा अष्टमी पर आज प्रियजनों, मित्रों को भेजें बधाई एवं शुभकामना संदेश

    Happy Durga Ashtami 2021 Wishes: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी का दिन विशेष होता है। दुर्गा अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी के मंत्रों का जाप करते हैं और मां महगौरी की आरती करते हैं। कई स्थानों पर दुर्गा अष्टमी के दिन ही कन्या पूजन और नवरात्रि का हवन भी होता है। कन्या पूजन में 02 से 10 वर्ष की उम्र तक की कन्याओं का पूजन होता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी आज 13 अक्टूबर दिन बुधवार को है। इस दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी के पावन पर्व पर आप भी अपने प्रियजनों, परिजनों, मित्रों, सगे-संबंधियों को बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजें, ताकि उन पर भी मां महागौरी की कृपा हो। उनके जीवन का दुख दूर हो और मनोकामनाएं पूर्ण हों।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गा अष्टमी 2021 की बधाई एवं शुभकामना संदेश

    या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।

    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    आपको और आपके पूरे परिवार को

    दुर्गा अष्टमी 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!

    सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया,

    उसी धुएं ने रूप काली बनाया,

    बना धर्म सिंह जो सवारी में आया,

    तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया,

    तभी मां ने महागौरी नाम पाया,

    शरण आनेवाले का संकट मिटाया।

    Happy Durga Ashtami 2021

    महाष्टमी 2021 की कोटि कोटि बधाई।

    आप और आपको पूरा परिवार खुशहाल रहे।

    मातारानी की कृपा आप पर बनी रहे।

    सुख, समृद्धि और सफलता आपके कदम चूमें।

    हैप्पी दुर्गा अष्टमी 2021

    माता तेरे चरणों में, भेंट हम चढ़ाते हैं,

    कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं,

    और झोलियां भर-भर के, तेरे दर से लाते हैं।

    आपको और आपके पूरे परिवार को

    दुर्गा अष्टमी 2021 की बहुत-बहुत बधाई।

    माहेश्वरी वृष आरूढ़ कौमारी शिखिवाहना।

    श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृष वाहना।।

    Happy Durga Ashtami 2021

    मां दुर्गा आपके जीवन में अनगिनत खुशियां दें।

    मां म​हागौरी सफलता और सुखी जीवन दें।

    Happy Durga Ashtami 2021

    श्वेत वस्त्र धारण करने वाली,

    बैल पर सवार, चार भुजा वाली,

    त्रिशूल धारण करने वाली,

    मां महागौरी आपके परिवार और संतान की सुरक्षा करें,

    आपको सफलता, तरक्की और उन्नति दें।

    Happy Durga Ashtami 2021

    comedy show banner
    comedy show banner