Happy Diwali Wishes: दिवाली पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से शेयर करें ये खूबसूरत संदेश
Happy Diwali Wishes दीपावली हमारे घरों में सुख और समृद्धि लाती है। ऐसे में इस खुशी के दिन आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामनाएं इन प्यार भरे संदेशों की मदद से भेज सकते हैं।
Happy Diwali 2021: आज देश भर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। दीपों और खुशियों का यह पर्व हम सभी के घरों में भी सुख लाता है। इस त्योहार की तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती हैं। इससे ही पता चलता है कि लोगों को दिवाली का किस बेसब्री से इंतजार रहता है।
लक्ष्मी पूजन और भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन का महापर्व दीपावली बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दीपावली के पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो गई है। हर ओर रंग-बिरंगी रोशनियां और आतिशबाजी मन में उमंग और उत्साह की लहर ले कर आती है। बाजारों की रौनक, खरीदारी और दीपावली की तैयारियों ने लोगों को महामारी से उबरने का अवसर प्रदान किया है। दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी के पूजन का विधान है। मां लक्ष्मी के पूजन और आशीर्वाद से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे में आप भी अपने मित्रों और रिश्तेदारों को दीपावली की शुभकामनाओं भरे संदेश भेज कर मां लक्ष्मी से उनके लिए सुख और सौभाग्य की कामना कर सकते हैं....
दीपावली के शुभकामना संदेश -
1-श्री राम जी आपके घर सुख की बरसात करें,
दुखों का नाश करें,
प्रेम की फुलझड़ी व अनार आपके घर को रोशन करें,
रोशनी के दीये आपकी जिंदगी में खुशियां लाएं!!
HAPPY DEEPAWALI 2021!
2- मुस्कुराते-हंसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियां लाना
दुख दर्द अपने भूलकर
सबको गले लगाना, सबको गले लगाना..
आपको इस दीवाली की शुभकामना!
3- दीपावली का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए आपके खुशियां अपार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार!!
HAPPY DEEPAWALI 2021!
4- तमाम जहां जगमगाया
फिर से त्यौहार रोशनी का आया
कोई तुम्हें हमसे पहले न दे दे बधाई
इसलिए ये पैगाम-ए-मुबारक
सबसे पहले हमने भिजवाया।
HAPPY DEEPAWALI!!
5- दियों की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो
पटाखों की गूंज से आसमां रौशन हो
ऐसी आए झूम कर ये दिवाली..
हर तरफ खुशियों का मौसम हो…
HAPPY DIWALI 2021 TO ALL!!
6- एक दुआ मांगते हैं हम अपने भगवान से
चाहते हैं आपकी खुशी पूरे अरमान से,
सारी हसरतें पूरी हों आपकी
और आप मुस्कुराओ
दिल-ओ जान से!!
Happy Diwali 2021....
7-पल-पल सुनहरे फूल खिलें
कभी नहीं हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
दीपावली पर हमारी यही शुभकामना!
HAPPY DEEPAWALI !
8- चांद जैसी शीतलता
सूरज जैसी रोशनी
धरती जैसी ममता
गगन जैसी छाया
पटाखों की बौछार
मुबारक हो आपको दिवाली का त्यौहार।
HAPPY DIWALI!
9- दिवाली की लाइट
करे सबको डिलाइट
पकड़ो मस्ती की फ्लाइट
और धूम मचाओ आल नाइट
HAPPY DIWALI 2021...
10- कुमकुम भरे कदमों से आए लक्ष्मी जी आपके द्वार
सुख-संपत्ति मिले आपको अपरंपार
इस दिवाली माता लक्ष्मी आपकी सारी तमन्नाएं करें स्वीकार..
शुभ दीपावली!
आपको बता दें इस साल दिवाली का त्योहार 4 नवंबर 2021 यानी गुरुवार को मनाया जा रहा है। हर साल लोग कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग मां लक्ष्मी का पूजन करके जीवन में सुख-समृद्धि आने की कामना करते हैं। दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसकी तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती हैं। दीयों और रंगोली से घर को सजाया जाा है। हर तरफ दिवाली की धूम और जगमग करती रोशनी दिखाई देती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'