Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Uthani Ekadashi 2024 Wishes: अपने प्रियजनों को इन शुभ संदेशों के जरिए भेजें देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, मंगलमय रहेगा दिन

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 09:17 AM (IST)

    देवउठनी एकादशी का व्रत बेहद मंगलकारी माना जाता है। इस बार यह व्रत 12 नवंबर यानी आज रखा जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कष्टों का अंत होता है तो चलिए इस दिन (Dev Uthani Ekadashi 2024 Wishes) को और विशेष बनाने के लिए यहां दिए गए शुभ संदेश अपने प्रियजनों को साझा करते हैं।

    Hero Image
    Dev Uthani Ekadashi 2024 Wishes: देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवउठनी एकादशी का दिन बहुत श्रेष्ठ माना गया है। इसे विष्णु-प्रबोधिनी, देव प्रबोधिनी एकादशी, कार्तिक शुक्ल एकादशी और कार्तिकी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, जो हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। यह एकादशी "चातुर्मास" के अंत का भी प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन श्री हरि अपनी योग निद्रा से जागते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2024 Ki Shubhkamnaye) 12 नवंबर यानी आज के दिन मनाई जा रही है, तो आइए इस पावन तिथि को और भी मंगलकारी बनाने के लिए यहां दी गई शुभकामनाएं अपने प्रियजनों को साझा करते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं (Dev Uthani Ekadashi 2024 Wishes)

    • आपके घर भी मंगल गीत (Dev Uthani Ekadashi 2024 Greetings) गाए जाएं, देवउठनी एकादशी में आपके घर सुख - समृद्धि और खुशियां हजार आएं, देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं।
    • देवउठनी एकादशी के अवसर पर हम श्री हरि से प्रार्थना करते हैं कि आपको सही रास्ता दिखाने के लिए उनका आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव बना रहे, देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं।
    • आपको देवउठनी एकादशी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, भगवान विष्णु आपकी सभी समस्याओं को दूर करें और आपको सभी बाधाओं का सामना करने की शक्ति दें।
    • आइए हम भगवान विष्णु को उनके आशीर्वाद और प्यार, उनके समर्थन और मार्गदर्शन (Dev Uthani Ekadashi Whatsapp Status) के लिए धन्यवाद देने के लिए अपने प्रियजनों के साथ देवउठनी एकादशी मनाएं।

    • गन्ने के मंडप सजाएंगे हम, विष्णु जी को जगाएंगे हम, एकादशी का पर्व मिलकर मनाएंगे हम, देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!
    • एकादशी का यह पर्व आपके लिए खुशी और सफलता लेकर आए, आपको देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
    • आपको और आपके परिवार को देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी आपको सभी सुख, धन और समृद्धि प्रदान करें।
    • उठो देव हमारे, उठो इष्ट हमारे, खुशियों से आंगन भर दो, देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
    • सबसे सुंदर वो नजारा होगा, दीवार पे दीयों का माला होगा , हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी और आपके लिए पहला विश हमारा होगा, देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं।

    श्री हरि का पूजन मंत्र

    • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
    •  ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

      ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

    यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त में करें ये 5 कार्य, कोसों दूर रहेगी गरीबी

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।