Dahi Handi 2022 Wishes: दही हांडी का मनाएं जश्न, इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं
Dahi Handi 2022 Wishes दही हांडी का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज जन्माष्टमी के साथ दही हांडी का भी आयिोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर आप इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं।

नई दिल्ली, Happy Dahi Handi 2022: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी और नवमी तिथि को दही हांडी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। दही हांडी का उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के बचपन की लीलाओं से संबंधित है। आमतौर पर, दही हांडी का उत्सव मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में होता है। लेकिन अब देश के हर एक जगह पर इसका आयोजन होने लगा है। इस दिन बच्चों और युवाओं की टोली गोविंदा बनकर दही उत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाते है। आज के दिन ऊंचाई पर एक मिट्टी की मटकी पर दही या मक्शन भरकर लटकाया जाता है। इसे गोविंदा मानव पिरामिड बनाकर एक नारियल के माध्यम से मटकी को फोड़ते हैं।
भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं में से है माखन चोरी। इसी को प्रतीक के रूप में दही हांडी का पर्व मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दें शुभकामनाएं।
दही की हांडी,
बारिश की फुहार..
माखन चुराने आए नंदलाल,
मुबारक हो आपको दही हांडी का त्योहार
नटखट माखन चोर,
यशोदा मैया का दुलारा..
माखने चुराने और मटकी फोड़ने,
देखो कृष्ण-कन्हैया आया है..
दही हांडी की शुभकामनाएं..!!
गोकुल में है जिनका वास,
गोपियों संग जो करे रास..
देवकी-यशोदा जिनकी मैया,
ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया..
दही हांडी की शुभकामनाएं..!
माखन चोर नंदकिशोर,
बांधी जिसने प्रीत की डोर,
हरे कृष्ण, हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी,
आओ उनके गुण गाएं...
सब मिलके दही हांडी मनाएं...
सभी को दही हांडी की शुभकामनाएं
राधे जी का प्रेम, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद, गोपियों का रास,
इन्ही से मिलकर बनता है,
दही हांडी का दिन खास...
दही हांडी की शुभकामनाएं
नटखट-नटखट माखन चोर, खींच सबको अपनी ओर,
गलियों में अब मच गया शो, बांसुरी जाए नंदकिशोर,
यशोदा मैया का दुलारा, गोकुल का यह कृष्ण प्यारा,
उनके जन्म की खुशी मनाओ, झूम-झूम कर नाचो-गाओ !!!
दही हांडी की शुभकामनाएं
Pic Credit- Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।