Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chitragupta Puja 2020 Wishes: आज चित्रगुप्त ​पूजा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना एवं बधाई संदेश

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 16 Nov 2020 09:45 AM (IST)

    Chitragupta Puja 2020 Wishes आज चित्रगुप्त पूजा के इस पावन अवसर पर आप अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को बधाई और शुभकामना संदेश भेजें। उन पर भगवान चित्रगुप्त की कृपा बनी रहे और वे अपने कार्य पूरी लगन तथा मेहनत के साथ करें।

    आज चित्रगुप्त ​पूजा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना एवं बधाई संदेश

    Chitragupta Puja 2020 Wishes: हिन्दी पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा होता है। आज चित्रगुप्त पूजा द्वितीया तिथि के शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। आज के दिन कायस्थ समाज के लोग देवताओं के लेखपाल कहे जाने वाले भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से पूजा करते हैं। आज के दिन नई कलम और दवात की पूजा करने की भी परंपरा है। भगवान चित्रगुप्त को देवताओं का लेखपाल कहा जाता है, वे मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। कायस्थ या व्यापारी वर्ग के लिए आज चित्रगुप्त पूजा के ​दिन से ही नववर्ष का प्रारंभ यानी नए खाता वर्ष का आगाज होता है। वे आज के दिन से नई खाता बही का प्रयोग करते हैं और पुराने खातों को बंद कर देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज चित्रगुप्त पूजा के इस पावन अवसर पर आप अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को बधाई और शुभकामना संदेश भेजें। उन पर भगवान चित्रगुप्त की कृपा बनी रहे और वे अपने कार्य पूरी लगन तथा मेहनत के साथ करें।

    चित्रगुप्त ​पूजा 2020 की बधाई एवं शुभकामनाएं

    1. आपके परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो,

    आप और आपका परिवार स्वस्थ और सेहतमंद हो,

    आपको चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

    Happy Chitragupta Puja 2020

    2. आप पर पूरे वर्ष भगवान चित्रगुप्त का अशीर्वाद रहे,

    आप जहां रहें, वहां पर आबाद रहें,

    सुख, समृ​द्धि के साथ सेहतमंद रहें,

    Happy Chitragupta Puja 2020 

    3. एक दो तीन चार, चित्रगुप्त महाराज की जय जयकार।

      आपको चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

    4. ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः। 

    ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः।

    ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः।  

    Happy Chitragupta Puja 2020

    5. मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।

    लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।। 

    आपको और आपके पूरे परिवार को चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!!!

    6. आज चित्रगुप्त पूजा के दिन आपको और पूरे परिवार

    को बुद्धि, विद्या और लेखन का अशीर्वाद मिले।

    वर्ष भर देवताओं के लेखपाल आप पर मे​हरबान रहें।

    Happy Chitragupta Puja 2020 

    यमराज के बहनोई हैं भगवान चित्रगुप्त

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, चित्रगुप्त जी का विवाह यमी से हुआ है। वे यमराज के बहनोई हैं।