Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Sonu Nigam: क्या है सोनू निगम के मधुर कंठ का राज, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jul 2020 10:56 AM (IST)

    Happy Birthday Sonu Nigam गायक और कंपोजर सोनू निगम का आज 46वां जन्मदिन है। इनका जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ था।

    Happy Birthday Sonu Nigam: क्या है सोनू निगम के मधुर कंठ का राज, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली

    Happy Birthday Sonu Nigam: गायक और कंपोजर सोनू निगम का आज 46वां जन्मदिन है। इनका जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ था। इनके पिता का नाम अगम कुमार निगम और माता का नाम शोभा निगम है। इतनी पत्नी का नाम मधुरिमा निगम है। सोनू निगम ने हिंदी, अंग्रेजी, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बांग्ला, मलयालम, मराठी, ‎तेलुगू और नेपाली जैसे भाषाओं में कई गानें गाए हैं। ज्योतिष के अनुसार, इनका जन्म लग्न और जन्म राशि कर्क तथा जन्म नक्षत्र पुष्य नक्षत्र का चतुर्थ चरण हैं। लेकिन उससे पहले आज हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जो सोनू निगम के साथ 30 जुलाई को जन्मदिन मना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री के अनुसार, सोनू की उपलब्ध कुंडली के मुताबिक, लग्न में ही सूर्य व चंद्रमा दोनों ही युवा अवस्था में मौजूद है। पंचमेश तथा कर्मेश मंगल कर्म स्थान में मेष राशि में स्थान बलि और स्वगृही भी है। बाल्यावस्था की स्थिति में मंगल है। इनका गुरु सप्तम स्थान में और मकर राशि में है। इसी के चलते सोनू निगम ने अपने पिता से ही कला की प्रेरणा ली और इस मार्ग पर आगे बढ़ें। शनि, बुध के 12वें स्थान पर होने के कारण ही अच्छी वाणी और तेज दिमाग प्राप्त किया। इनकी कुंडली में लग्नेश चंद्र न केवल युवा अवस्था व स्वगृही का है। बल्कि इसकी स्थिति स्वकेंद्रीय भी बन रही है।

    सोनू निगम के मधुर कंठ का राज चंद्र व सूर्य के ऊपर गुरु की पूर्ण दृष्टि है। इसके साथ ही शुक्र व मंगल का नवपंचम योग भी बनता है। इस योग के के प्रभाव से ये भावपूर्ण गीत गाने में समर्थ हैं। शनि के नक्षत्र का सूर्य ही वो राजा है जो इनकी आवाज को और भी परिपक्व बनाता है। स्थान बली, स्वगृही और वर्गोत्तम मंगल सोनू के जीवन में सफलता के लिए अच्छे हैं। इनके जीवन में सन् 1993 से 2013 तक शुक्र की महादशा रही। इस दौरान इनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव का दौर रहा।

    ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

     

    comedy show banner
    comedy show banner