Radhika Apte Birthday: रोहिणी नक्षत्र में हुआ है राधिका आप्टे का जन्म, जानें क्या है इनकी जन्म राशि
Happy Birthday Radhika Apte एक्ट्रेस राधिका आप्टे का आज 35वां जन्मदिन है। इनका जन्म 7 सितंबर 1985 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था।
Happy Birthday Radhika Apte: एक्ट्रेस राधिका आप्टे का आज 35वां जन्मदिन है। इनका जन्म 7 सितंबर 1985 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। राधिका आप्टे ने हिंदी, मराठी से लेकर तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया है। इनके पिता का नाम डॉ. चारू आप्टे है। इनके पति का नाम बेनेडिक्ट टायलर है। ज्योतिष के अनुसार, राधिका आप्टे का जन्म वृश्चिक लग्न और रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। साथ ही इनकी जन्म राशि वृषभ है। आइए जानते हैं कि राधिका आप्टे की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 7 सितंबर को राधिका आप्टे के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया, इनका जन्म वृश्चिक लग्न और रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। इनकी जन्म राशि वृषभ है। इस वर्ष राधिका के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी और वे अपनी हदें पार कर जाएंगी। आर्थिक दृष्टि से परेशानियों भरा समय है। धन हानि व वित्तीय दुर्गमता का सामना करना पड़ सकता है। राधिका आप्टे कुसंगति में कुछ व्यवसनों के शिकार हो सकती हैं। इनको अपनी मेहनत और परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। इस वर्ष सावधानी रखनी होगी। उनकी जन्म कुण्डली के अनुसार वर्तमान में उनको गुरु की विंशोत्तरी महादशा, बुध की अंतर्दशा एवम शनि की प्रत्यन्तर दशा चल रही हैं।
वृषभ राशि वालों के सामान्य स्वभाव की बात करें तो अगर चन्द्र पर कोई दुष्प्रभाव ना हो तो इन जातकों का रंग गोरा या गेहुंआ हो सकता है। ये रूढ़िवादी विचारधारा के होते हैं। इन्हें फैशन ज्यादा प्रभावित करते हैं। इनका स्वभाव कामुक होता है। इस राशि के जातक दिखने में बेहद आकर्षक व सुंदर होते हैं। इनका स्वभाव बेहद सौम्य होता है। इस राशि के जातक प्रेम संबंध में सफल होते हैं। इन जातकों का झुकाव अभिनय, फिल्म, संगीत, आभूषण केन्द्र, रत्न विक्रय, स्त्री सौंदर्य आदि में ज्यादा होता है।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''