Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Pankaj Tripathi: बेहद चंचल और स्फूर्तिवान होते हैं कन्या राशि के जातक, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 05 Sep 2020 08:15 AM (IST)

    Happy Birthday Pankaj Tripathi फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी का आज 44वां जन्मदिन है। इनका जन्म 5 सितंबर 1976 को गोपालगंज बिहार में हुआ था।

    Happy Birthday Pankaj Tripathi: बेहद चंचल और स्फूर्तिवान होते हैं कन्या राशि के जातक, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली

    Happy Birthday Pankaj Tripathi: फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी का आज 44वां जन्मदिन है। इनका जन्म 5 सितंबर 1976 को गोपालगंज, बिहार में हुआ था। इनके पिता का पंडित बनारस त्रिपाठी और मां का नाम हेमवंती देवी था। इनकी पत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी है। पंकज त्रिपाठी एक बेहद ही सफल एक्टर हैं। जल्द ही इनकी 83 द मूवी और मिर्जापुर का दूसरा सीजन आने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, पंकज त्रिपाठी का जन्म लग्न कन्या है। इनकी जन्म राशि मकर है। आइए जानते हैं की पंकज त्रिपाठी की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 5 सितंबर को पंकज त्रिपाठी के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया, इनका जन्म लग्न कन्या है। इनकी जन्म राशि मकर है। इनका जन्म नक्षत्र हस्त का दूसरा चरण है। वर्तमान में इनको देवगुरु वृहस्पति की विंशोत्तरी महादशा में शुक्र की अंतर्दशा एवम शुक्र की प्रत्यन्तर दशा चल रही है। आगामी समय यश, कीर्ति, प्रसिद्धि में वृद्धि दायक रहेगा। कन्या राशि का स्वामी बुध होता है।

    पंकज त्रिपाठी की संभावित कुंडली

    कन्या राशि के जातकों की बात करें तो ये जातक बेहद चंचल होते हैं। साथ ही स्फूर्तिवान भी होते हैं। ये जातक अपनी आयु से कम दिखाई देते हैं। ये जातक बेहद बुद्धिमान एवं चतुर प्रवृति के होते हैं। इनकी वाणी बेहद ही आकर्षक होती है। इन जातकों को धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। इनके जीवन में अक्सर परिवर्तन होता रहता है। इन जातकों का दांपत्य सामान्य होता है। ये जातक पत्रकार, वकील, अध्यापक, प्रोफेसर, लेखापाल, महालेखा-परीक्षक, चिकित्सक, महाजन इत्यादि क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं।

    डिस्क्लेमर-

    ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''