विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब हनुमान जी ने चीर दिया अपना सीना, पढ़ें कैसे हृदय में विराजमान हुए श्रीराम और माता सीता?

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:00 PM (IST)

रावण वध के बाद माता सीता ने हनुमान जी को मोतियों का हार भेंट किया, जिसे हनुमान जी ने श्रीराम और सीता का नाम न मिलने पर तोड़ दिया। 

हनुमान जी हृदय में श्रीराम और माता सीता को दिखाते हुए  (Picture Credit: AI Generated)

हनुमान जी हृदय में श्रीराम और माता सीता को दिखाते हुए  (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. माता सीता ने हनुमान जी को मोतियों का हार भेंट किया।

  2. हनुमान जी ने हार के मोतियों में श्रीराम-सीता का नाम खोजा।

  3. सीता के वरदान से श्रीराम-सीता हृदय में विराजमान हुए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जी को प्रभु श्री राम का परम भक्त माना जाता है और आज भी लोग उनकी भक्ति की मिसाल देते हैं। रामायण की कई गाथाओं से पता चलता है कि कैसे हनुमान जी ने सदैव श्री राम का साथ दिया और माता सीता का पता लगाने में उनकी मदद की। यूं कहा जाए कि हनुमान जी की हर सांस में राम नाम बसा हुआ था।

आपने ऐसा सुना होगा कि रामायण में एक ऐसा प्रसंग मिलता है जब हनुमान जी ने भरी सभा में अपना सीना चीरकर दिखाया और उनेक ह्रदय में प्रभु श्री राम और माता सीता की छवि दिखाई दी। आइए आपको बताते हैं आखिर कैसे श्री राम और माता सीता उनके ह्रदय में विराजमान हुए और क्या है पूरा भावुक प्रसंग।

जब माता सीता ने हनुमान जी को भेंट किया मोतियों का हार

रामायण की कथा के अनुसार, रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी अयोध्या वापस लौटे, तब वहां उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान माता सीता हनुमान जी की निस्वार्थ सेवा, साहस और प्रभु श्री राम के प्रति अटूट समर्पण से बेहद प्रसन्न थीं।

उन्होंने हनुमान जी को अपनी ओर से एक सुंदर मोतियों का हार भेंट किया। माता सीता से उपहार पाकर हनुमान जी ने हार को अपने हाथों में लिया और उसके एक-एक मोती को ध्यान से देखने लगे। इसके बाद उन्होंने मोतियों एक-एक करके तोड़ना शुरू कर दिया। यह देखकर सभा में मौजूद सभी लोग आश्चर्य चकित हो उठे और उन्हें यह समझ नहीं आया कि आखिर क्यों हनुमान जी इतने कीमती उपहार को तोड़ रहे हैं।

माला के मोतियों में हनुमान जी श्रीराम और सीता को खोज रहे थे

जब हनुमान जी से लोगों ने पूछा कि वे मोतियों को क्यों तोड़ रहे हैं, तो उन्होंने बताया कि वे देख रहे हैं कि इन मोतियों में उनके प्रभु श्रीराम और माता सीता का नाम है या नहीं।

यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए उस वस्तु का कोई महत्व नहीं है, जिसमें उनके आराध्य का वास न हो। हनुमान जी की यह बात सुनकर कुछ लोगों को आश्चर्य हुआ और वो उनकी भक्ति को परखने लगे। तब हनुमान जी ने कहा कि उनके संपूर्ण हृदय में केवल प्रभु श्रीराम और माता सीता का ही वास है।

हनुमान जी ने माता सीता से मांगा यह वरदान 

इस तरह जब हनुमान जी मोतियों में श्री राम और सीता को खोज रहे थे तब माता सीता ने हनुमान जी की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान मांगने के लिए कहा। इस पर हनुमान जी ने कहा कि यदि उन्हें कोई वरदान देना ही है, तो उनके ह्रदय पर मोतियों की माला के स्थान पर प्रभु श्रीराम और माता सीता की युगल छवि सदैव के लिए अंकित हो जाए।

हनुमान जी की यह इच्छा सुनकर माता सीता भावुक हो गईं। उन्होंने उन्हें तथास्तु कहकर आशीर्वाद दिया। उस समय से सदैव के लिए हनुमान जी के ह्रदय में माता सीता और प्रभु श्री राम की छवि अंकित हो गई।

सोर्स- रामचरितमानस, रामायण

यह भी पढ़ें- हनुमान जी जिनके एक इशारे पर 8 सिद्धियां और 9 खजाने हाजिर हो जाते हों, वो खुद को 'श्रीराम दास' क्यों कहते हैं?

यह भी पढ़ें- क्या एक ही समय पर हुआ था प्रभु श्री राम और हनुमान जी का जन्म? पढ़ें ग्रंथों में वर्णित यह दिव्य प्रसंग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।