विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Jayanti 2024 Wishes: इन भक्तिमय और शुभ संदेशों के जरिए मनाएं हनुमान जयंती, मिलेगा प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

Published: Mon, 22 Apr 2024 03:00 PM (IST)

अटूट विश्वास और भक्ति के बारे में सोचने पर सबसे पहले भगवान हनुमान याद आते हैं। उन्हें मारुति अंजनीपुत्र पवन ...और पढ़ें

Happy Hanuman Jayanti 2024 Wishes: हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं -
Happy Hanuman Jayanti 2024 Wishes: हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं -

HighLights

  1. हनुमान जयंती का समय हर किसी के लिए बेहद खास होता है।
  2. यह साल में दो बार मनाई जाती है।
  3. हनुमान जयंती चैत्र माह के दौरान पूर्णिमा तिथि को आती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Happy Hanuman Jayanti 2024 Wishes: हनुमान जयंती का समय हर किसी के लिए बेहद खास होता है। यह साल में दो बार मनाई जाती है एक चैत्र माह और दूसरी कार्तिक मास में। इस शुभ दिन को हनुमान जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन राम जी के साथ भगवान हनुमान की पूजा करते हैं उनके सभी संकटों का अंत हो जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारी मान्यातएं बताई गई हैं, जिनका पालन सभी करते हैं।

अगर आप अपने इस शुभ दिन को और भी शुभ बनाना चाहते हैं, तो अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को यहां दिए गए शुभ संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेजें, जो इस प्रकार हैं -

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं -

  • जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का, जलाई थी लंका जिसने अपनी पूछ से आज जन्म दिवस है उस बलवान का, मंगलमय हो जन्मदिवस वीर हनुमान का।
  • दुख और कष्टों का नाश होता है, जिसके हृदय में हनुमंत का वास होता है, प्यार से भजे जो कोई उसका नाम सब संकट का विनाश होता है, हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • मुझे आशा है कि इस साल आपका जीवन आनंद और सद्भाव से भरा होगा, आपको हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
  • आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम का आशीर्वाद आप पर बना रहे।

  • आपको सफलता, धन और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो, आप अपने परिवार के लिए शक्ति का स्रोत बनें, हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
  • बुद्धि को अपने विचारों पर हावी होने दें और आपकी शक्ति का सदुपयोग हो, हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।
  • भगवान हनुमान आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, आप सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • हनुमान जयंती पर हम आपके और आपके परिवार के लिए खुशी, सद्भाव, खुशी और समृद्धि की कामना करते हैं, हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • आइए हम हनुमान जयंती के इस शुभ अवसर पर पवन पुत्र हनुमान से प्रार्थना करें और अपने जीवन में सफल होने के लिए उनका आशीर्वाद मांगें, आपको हनुमान जयंती की शुभकामनाएं। जय हनुमान!

यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर इन चीजों को न करें अनदेखा, वरना रुष्ट हो जाएंगे बजरंगबली

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।