Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Finger Cracking: उंगलियां चटकाने की आदत कहीं बिगाड़ न दे आपकी आर्थिक स्थिति, जानें इसके नुकसान

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 07 May 2023 02:42 PM (IST)

    बहुत से लोगों को बैठे-बैठे उंगलियां चटकाने की आदत होती है या फिर उन्हें इसमें मजा आता है। इस आदत के सेहत पर नुकसान तो हैं ही साथ ही कई मान्यताओं के अनुसार भी इसे अशुभ माना जाता है।

    Hero Image
    सेहत ही नहीं आर्थिक स्थिति के लिए भी अशुभ है उंगलियां चटकाने

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Finger Cracking: कई बार घबराहट, बोरियत या खालीपन के कारण लोग उंगलियांं चटकाने लगते है, आगे चलकर ये आदत बन जाती है। अक्सर लोग दिन में एक या दो बार तो उंगलियां चटका ही लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इससे न केवल आपकी सेहत, बल्कि आर्थिक स्थिति पर भी बुरी प्रभाव पड़ सकता है। आपने देखा होगा कि घर में बड़े- बुजुर्ग भी उंगलियां चटकाने से मना करते हैं। इसके पीछे कई धार्मिक कारण मौजूद हैं। आइए जानतें हैं इसके पीछे का धार्मिक कारण।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाराज होती है मां लक्ष्मी

    ऐसा माना जाता है कि उंगलियां चटकाने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिसके कारण आपको आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है। इसलिए व्यक्ति को इस आदत को छोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

    ग्रहों पर पड़ता है बुरा प्रभाव

    कुछ मान्यताओं के अनुसार उंगलियां चटकाने से कुंडली में स्थित नौ ग्रह की स्थिति बिगड़ने का डर रहता है, जिससे अशुभ समय शुरू हो जाता है और अशुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। कहा जाता है कि उंगलियां चटकाने से बरकत रुक जाती है। व्यक्ति को जीवन में दुखों का सामना करना पड़ता है।

    जानिए वैज्ञानिक कारण भी

    विज्ञान के अनुसार भी उंगली चटकाने की आदत को अच्छा नहीं माना जाता। इसका प्रभाव सीधा मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उंगलियों को बार-बार चटकाने से हाथों की हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिससे चीजों को पकड़ने की क्षमता में कमी आती है। उंगलियों की हड्डियों को चटकाने से गठिया रोग होने का खतरा बना रहता है।

    Writer- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'