Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Pushya Yog 2023: गुरु पुष्य योग 2023 कब? जानिए खरीदारी के लिए तिथि और शुभ मुहूर्त

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 01:46 PM (IST)

    Guru Pushya Yog 2023 हर मास में एक बार पुष्य योग का निर्माण जरूर होता है। वहीं गुरुवार के दिन पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र को गुरु पुष्य नक्षत्र के नाम से जाना जाता है। इस दिन की गई खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है।

    Hero Image
    Guru Pushya Yog 2023: इस दिन पड़ रहा है शुभ गुरु पुष्य योग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Guru Pushya Yog 2023: हर मास में पुष्य योग अवश्य पड़ता है। बता दें कि अप्रैल माह में पड़ने वाला पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन बनेगा, इसलिए इसे गुरु पुष्य नक्षत्र या गुरु पुष्य योग के नाम से भी जाना जाएगा। इस दिन महत्वपूर्ण चीजें जैसे- सोना, चांदी या चल-अचल संपत्ति इत्यादि की खरीदारी के लिए सभी समय उपयोगी होते हैं। बता दें कि इस बार गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग 27 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु पुष्य योग 2023 शुभ मुहूर्त (Guru Pushya Yog 2023 Shubh Muhurat)

    पंचांग में बताया गया है कि सभी मांगलिक कार्यों के लिए 27 अप्रैल के दिन शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 55 मिनट से अगली दिन 28 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। साथ ही इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा और वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योग में पूजा-पाठ एवं महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

    गुरु पुष्य योग में खरीदारी का महत्व (Guru Pushya Yog 2023 Shopping)

    ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गुरु पुष्य योग के दिन घर की नीव रखना या नई दुकान अथवा ऑफिस का उद्घाटन करना शुभ माना जाता है। साथ ही इस विशेष दिन पर नए वाहन की खरीदारी को भी शुभ माना गया है। किसी भी जरूरी कार्य के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र को लाभकारी माना गया है। इस विशेष दिन पर सोने-चांदी की खरीदारी से भी व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

    गुरु पुष्य योग में अवश्य करें यह कार्य (Guru Pushya Yog 2023 Upay)

    गुरु पुष्य योग में पूजा-पाठ, अनुष्ठान, मंत्र दीक्षा आदि को भी शुभ माना गया है। इसके साथ इस योग में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सिद्धि प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं। इस दिन दान-धर्म करने से भी साधक को विशेष लाभ मिलता है। इसलिए गुरु पुष्य योग में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज, जल, वस्त्र या धन आदि का दान करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में आते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner