विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guru Purnima 2025 Wishes: गुरु गोविंद दोउ खड़े...इन संदेशों से दें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Published: Thu, 10 Jul 2025 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jul 2025 08:23 AM (IST)

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ के आखिरी में गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता ...और पढ़ें

Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर शिष्य अपने गुरु का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास जी का अवतार हुआ था।

इसलिए इस दिन हर साल गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस पर्व को अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इस असवार पर आप अपने गुरुओं (Guru Purnima 2025 wishes in hindi) इन संदेशों के द्वारा गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2025 Shubhkamnaye) की हार्दिक शुभकामना भेज सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन को

सुख और समृद्धि से भर दे,

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं


गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर,

आपको ज्ञान और प्रकाश की प्राप्ति हो

पके द्वारा दिए गए ज्ञान के लिए आभारी हूं

आपको गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं


गुरु ज्ञान का सागर होते हैं,

वो जीवन संवारते हैं।

हर दुख से बचाते हैं,

हमेशा साथ निभाते हैं।

आपको गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं


गुरु करते हैं जीवन उजाला,

सिखाते हैं हर दिन कुछ न्याला।

उनके बिना ना हो कोई काम,

गुरु समान ना कोई नाम।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं


(Pic Credit- Freepik)

गुरु द्वारा दी गई बुद्धि और ज्ञान के लिए आभारी हूं,

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।


गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पांय,

बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं


शिल्पी छैनी से करे, सपनों को साकार,

अनगढ़ पत्थर से रचे, मनचाहा आकार।

माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार,

श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाय संस्कार।

गुरु पूर्णिमा की ढ़ेरों शुभकामनाएं


आपके गुरु का आशीर्वाद

आपको धर्म और सच्चाई के मार्ग पर ले जा

गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं


गुरु की दुआओं से चलता है जहां

उनके बिना सब कुछ है अधूरा यहां

इस गुरु पूर्णिमा पर दिल से यही दुआ

सदा बनी रहे आपकी छावं

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- Guru Purnima 2025: पितृ दोष दूर करने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीपक


मां-बाप की मूरत है गुरु

कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु

आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं


माता-पिता ने जन्म दिया पर

गुरु ने जीने की कला सिखाई

ज्ञान चरित्र और संस्कार की

हमने शिक्षा पाई।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा की पूजन विधि और महत्व, बरेली के ज्योतिषाचार्य बोले- बन रहे कई सुयोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।