Pradosh Vrat 2025 Bhog: ये हैं भगवान शिव के प्रिय भोग, पूजा थाली में शामिल करने से मिलेंगे सभी सुख
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रयोदशी तिथि पर विधिपूर्वक प्रदोष व्रत करने से साधक को जीवन में नया मार्गदर्शन मिलता है। साथ ही महादेव की कृपा से सुख-समृद्धि में वृदि होती है। पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत 27 मार्च (Pradosh Vrat 2025 Date) को किया जाएगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करना शुभ माना गया है। इस दिन प्रभु की उपासना संध्याकाल में करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत करने से साधक को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त होती है। चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन है। इसी वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा।
अगर आप महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा कर विशेष चीजों का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि भोग लगाने से शिव जी (Bhagwan Shiv Ke Bhog) प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी कृपा साधक पर बनी रहती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को किन चीजों का भोग (Pradosh Vrat 2025 Bhog) लगाना चाहिए?
गुरु प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 09 अप्रैल को 10 बजकर 55 मिनट से शुरु होगी। वहीं, अगले दिन यानी 11 अप्रैल को रात 01 बजे तिथि खत्म होगी। इस प्रकार 10 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 Date: अप्रैल में कब है पहला प्रदोष व्रत? अभी नोट करें डेट और पूजा टाइम
जीवन होगा खुशहाल
प्रदोष व्रत के दिन महादेव को हलवा, दही, घी, साबूदाने की खिचड़ी का भोग लगाएं। साथ ही सच्चे मन से पूजा-अर्चना करें। आखिरी में लोगों के प्रसाद बाटें। ऐसा माना जाता है कि प्रभु को इन चीजों का भोग लगाने से जीवन खुशहाल होता है। साथ ही साधक को सभी तरह के डर से छुटकारा मिलता है।
सकारात्मक ऊर्जा का होगा आगमन
घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन महादेव को सफेद बर्फी का भोग लगाएं। साथ ही सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। मान्यता के अनुसार, सफेद बर्फी का भोग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही चंद्र दोष दूर होता है।
खूब बढ़ेगा कारोबार
इसके अलावा भांग और धतूरा को पूजा थाली में शामिल किया जा सकता है। इससे कारोबार में वृद्धि देखने को मिलती है। साथ ही भगवान शिव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 Upay: जल्द पाना चाहते हैं एक योग्य जीवनसाथी, तो प्रदोष व्रत पर जरूर करें ये उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।