Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष पर राशि अनुसार करें भगवान शंकर का अभिषेक, दूर होंगे सभी कष्ट

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 03:33 PM (IST)

    सनातन धर्म में गुरु प्रदोष व्रत को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शंकर की पूजा करते हैं। इस व्रत को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार आज यानी 28 नवंबर को मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat 2024) रखा जा रहा है। इस दिन शिव जी का अभिषेक करना भी अच्छा माना जाता है।

    Hero Image
    Guru Pradosh Vrat 2024: शिव जी का इन चीजों से करें अभिषेक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गुरु प्रदोष व्रत को बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भक्त कठिन उपवास रखते हैं और पूजा-अर्चना करत हैं। इस उपवास को करने से शिव परिवार की कृपा सदैव के लिए प्राप्त होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस माह प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) आज यानी 28 नवंबर, 2024 को मनाया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर शिव जी का अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है, तो चलिए राशि अनुसार किन चीजों से अभिषेक करना चाहिए? आइए उसके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिव जी का इन चीजों से करें अभिषेक (Pradosh Vrat Par In Chijon Se Karen Shiv Ji Ka Abhishek )

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को गुरु प्रदोष पर शहद से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान शंकर का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को दही में शक्कर मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जल में शहद और गुड़ मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को गाय के घी शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शंकर भगवान अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी का नारियल के पानी से अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को पवित्र जल में काले मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को पीले चंदन मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें:  Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत आज, नोट करें पूजा मुहूर्त, विधि और भोग से लेकर सबकुछ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।