Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    40 दिनों तक सावधान रहें इन राशियों के जातक, गुरु-मंगल की युति इन लोगों पर पड़ सकती है भारी

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 19 May 2022 04:51 PM (IST)

    Guru Mangal Yuti 17 मई 2022 सुबह 05 बजकर 09 मिनट पर मंगल कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और इस राशि में 27 जून 2022 तक रहेंगे। जानिए किन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान।

    Hero Image
    Guru Mangal Yuti: जानिए मंगल-गुरु की युति का राशियों पर प्रभाव

    नई दिल्ली, Guru Mangal Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब एक राशि में दो या इससे अधिक ग्रह आ जाते हैं तो इसे युति कहा जाता है। ग्रहों की युति हर राशि के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा प्रभाव डालते हैं। बता दें कि 17 मई 2022 सुबह 05 बजकर 09 मिनट पर मंगल कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और इस राशि में 27 जून 2022 तक रहेंगे। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही गुरु ग्रह मौजूद थी। ऐसे में मंगल-गुरु की युति हो गई है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए लाभकारी और कुछ लोगों को थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mangal Rashi Parivartan 2022: आज से इन लोगों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, जानें मंगल के गोचर का आपकी राशि पर प्रभाव

    मेष राशि

    मंगल का यह गोचर आपकी राशि से बारहवें स्थान पर होने जा रहा है। यहां पर देव गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान है। किंतु मेष के स्वामी मंगल का 12वें स्थान पर जाना बहुत अधिक शुभ नहीं रहेगा। इस राशि के जातकों को हर काम के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। पैसों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। इसके साथ ही अपनी वाणी में संयम रखने की बेहद जरूरी है।

    सिंह राशि

    मंगल का यह गोचर आपकी राशि से में अष्टम भाव में होने जा रहा है जहां पर गुरुदेव बृहस्पति पहले से ही विराजित हैं। इस राशियों के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी जगह पर धन निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। वरना धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकते हैं।

    तुला राशि

    मंगल का यह गोचर आपकी राशि से आठवें स्थान पर होने जा रहा है। जहाँ पर देव गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजित हैं। यह समय आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट कचहरी का किसी न किसी कारण चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

    Pic Credit- Instagram/mahakalastroujjain

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'