Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gobind Singh Jayanti 2021: गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे, आप ही हैं जो लोगों को करा दें खुशियों के वारे-न्यारे

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jan 2021 07:43 AM (IST)

    Guru Gobind Singh Jayanti 2021 आज गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व है। आज देशभर के गुरुद्वारों में अरदास भजन कीर्तन हो रहे हैं। इस पावन पर्व पर आप अपने प्रियजनों शुभचिंतकों दोस्तों परिजनों आदि को ये बधाइयां एवं शुभकामनाएं दें।

    Hero Image
    Guru Gobind Singh Jayanti 2021 Wishes: आशीर्वाद मिले गुरु का, जिंदगी बने निराली, गोबिंद सिंह की कृपा हो

    Guru Gobind Singh Jayanti 2021: सिखों के 10वें गुरु गोबिंद​ सिंह की जयंती आज 20 जनवरी दिन बुधवार को है। सिख समुदाय के लोग इसे गुरु गोबिंद​ सिंह के प्रकाश पर्व के रुप में मनाते हैं। आज के दिन सिख समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। प्रभात फेरी निकालते हैं, गुरुद्वारों की साफ सफाई करते हैं, रोशनी होती है। अरदास, भजन, कीर्तन के बाद लंगर का भी आयोजन होता है। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हमें भी अपने प्रियजनों, शुभचिंतकों, दोस्तों, परिजनों आदि को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देनी चाहिए। जागरण अध्यात्म में आज हम आपके लिए गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेश और संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया के जरिए अपनों को भेजकर शुभकामनाएं एवं बधाई दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की शुभकामनाएं एवं बधाइयां

    1. सवा लाख से एक लड़ाऊँ,

    चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊँ,

    तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊँ।

    गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की शुभकामनाएं।

    2. आप और आपके पूरे परिवार को

    धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व

    की बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं।

    हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021।

    3. मनुष्य का मनुष्य से प्रेम ही ईश्वर की भक्ति है।

    जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

    गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की बधाई।

    4. आशीर्वाद मिले आपको गुरु का,

    जिंदगी बने आपकी निराली,

    आप पर गोबिंद सिंह की कृपा हो,

    और हर घर में छाए खुशहाली।

    हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021।

    5. वाहेगुरु जी का खालसा,

    वाहेगुरु जी की फतह।।

    आपको और आपके पूरे परिवार को

    गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की शुभकामनाएं।

    6. जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाएं,

    तो हाथ में तलवार उठाना सही है।

    हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021

    7. भै काहू को देत नहि,

    नहि भय मानत आन।

    8. गुरु के बिना किसी भी व्यक्ति को

    ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती है।

    आपको गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की

    बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां।

    9. गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे,

    तुम बिन मुझे जग से कौन तार।

    आप ही है वो जो लोगों को,

    करा दे खुशियों के वारे न्यारे।

    गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की बधाई।

    10. ईश्वर ने मनुष्य को इसलिए जन्म दिया है,

    ताकि वे संसार में अच्छे कर्म करें,

    और बुराई से दूर रहें।

    हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021

    comedy show banner
    comedy show banner