Guru Chandal Yog 2023: 7 महीने तक इन राशियों को परेशान कर सकता है गुरु चांडाल योग, रहें सतर्क
Guru Chandal Yog 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों की युति गोचर या राशि-परिवर्तन के कारण विभिन्न प्रकार के योग का निर्माण होता है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Guru Chandal Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिनके कारण कई प्रकार के योग का निर्माण होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल 2023, शनिवार (Guru Rahu Yuti 2023) के दिन गुरु और राहु ग्रह की युति से के कारण गुरु चांडाल योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि 7 महीने तक यह योग रहने वाला है और इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा गुरु चांडाल योग का अशुभ प्रभाव।
गुरु चांडाल योग से इन राशियों को रहना होगा सतर्क (Guru Chandal Yog 2023 Effect)
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को गुरु चांडाल योग के निर्माण से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही असंतोष का भाव भी आ सकता है। भारी संकट से भी सतर्क रहने की अवश्यकता है। आर्थिक क्षेत्र पर भी प्रभाव पड़ेगा। साथ ही स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों का प्रभाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होने के भी संकेत मिल रहे हैं। मिथुन राशि के जातक जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और धैर्य से काम लें, क्योंकि इससे कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है और जरूरी डील हाथ से फिसल सकती है।
धनु राशि- गुरु चांडाल योग का अशुभ प्रभाव धनु राशि पर भी पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही व्यापार में भी हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।