Guru Asta 2023: जल्द ही गुरु बृहस्पति होने वाले हैं अस्त, अगले 74 दिन इन 3 राशियों के लिए कष्टकारी
Guru Asta 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति के अस्त होने से कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। जानिए किन राशियों को अगले 74 दिन संभलकर रहने की जरूरत है।

नई दिल्ली, Guru Asta 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसी तरह ग्रहों के अस्त या फिर उदय होने का प्रभाव सकारात्मक या फिर नकारात्मक हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसी तरह एक बार फिर गुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए ये शुभ साबित नहीं होगा। आइए जानते हैं कि गुरु के अस्त होने से कौन सी राशियां रहें सावधान।
कब हो रहे हैं गुरु बृहस्पति अस्त?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 28 मार्च 2023, मंगलवार को मीन राशि में ही अस्त हो रहे हैं और 27 अप्रैल 2023, गुरुवार को उदय हो जाएंगे। अस्त की अवस्था में ही गुरु 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
गुरु के अस्त होने से ये राशियां रहें सावधान
मेष राशि
इस राशि में गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में अस्त होने वाले हैं। बता दें कि इस राशि में नवम और द्वादश भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। किसी भी काम को पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि
इस राशि में गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक और शारीरिक स्थिति डामाडोल रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गृह क्लेश बढ़ेगा। इसलिए किसी भी निर्णय को लेने से पहले 10 बार सोचे जरूर।
कुंभ राशि
इस राशि में गुरु बृहस्पति दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। इस भाव को वाणी और कुटुंब का भाव माना जाता है। ऐसे में गुरु के अस्त होने से वाणी में बुरा प्रभाव पड़ेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। बेवजह पैसे खर्च करने से बचना चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।