Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Asta 2023: देवगुरु हो रहे हैं मीन राशि में अस्त, इन राशियों को 32 दिनों तक रहना होगा सतर्क

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 03:56 PM (IST)

    Guru Asta 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद कुछ समय के लिए अपनी यात्रा को विराम देते हैं जिसे ग्रह अस्त के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि आज गुरु ग्रह बृहस्पति मीन राशि में अस्त हो जाएंगे।

    Hero Image
    Guru Asta 2023: इन राशियों पर पड़ सकता है गुरु अस्त का अशुभ प्रभाव।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Guru Asta 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, सौभाग्य एवं सुख के स्वामी देव गुरु बृहस्पति आज मीन राशि में शाम 07 बजकर 12 मिनट पर अस्त हो जाएंगे। गुरु ग्रह के अस्त होने से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। साथ ही कई शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। ज्योतिष शास्त्र बताया गया है कि गुरु ग्रह के अस्त होने से शुभ कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि गुरु ग्रह 1 अप्रैल, शनिवार को अस्त होंगे और 2 मई 2023, मंगलवार के दिन उदित हो जाएंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार गुरु अस्त का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकरात्मक रूप से पड़ सकता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गुरु अस्त की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा गुरु अस्त का अशुभ प्रभाव।

    गुरु अस्त की अवधि में इन राशियों को रहना होगा सतर्क

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को गुरु अस्त के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ रहा है, वहीं गुरु अस्त के कारण जेब पर बोझ बढ़ सकता है। वाणी के कारण भी विवाद उत्पन्न होने की संभावना अधिक है। इस अवधि में निवेश न करने की सलाह दी जाती है।

    सिंह राशि

    गुरु अस्त का अशुभ प्रभाव सिंह राशि पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवधि में घर में विवाद का वातावरण उत्पन्न हो सकता है, साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। आलस के कारण भी कई महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से छूट सकते हैं। एकाग्रता में भी कमी हो सकती है और धार्मिक कार्यों में भी जातक का मन नहीं लगेगा इसकी संभावना अधिक है।

    मेश राशि

    मेश राशि के जातकों के लिए गुरु अस्त के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान सुख की कमी और जातक को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नए कार्य को शुरू करने की गलती ना करें, क्योंकि इससे हानि होने की संभावना अधिक है। अपनी सेहत का भी भरपूर ध्यान रखें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।