Guru Asta 2023: बृहस्पति देव होने जा रहे हैं मीन राशि में अस्त, इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुसीबतें
Guru Asta 2023 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदित होने और अस्त होने की क्रिया को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। जल्द गुरु ग्रह बृहस्पति मीन राशि में अस्त होंगे।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Guru Asta 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त और उदित होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर और देश-दुनिया में होने वाली गतिविधियों पर पड़ता है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार बृहस्पति ग्रह 01 अप्रैल को शाम 07 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। बता दें कि बृहस्पति देवताओं के गुरु भी माने जाते हैं। ऐसे में गुरु ग्रह अस्त का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक एवं नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गुरु अस्त की अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरु अस्त के कारण इन राशियों के जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों पर पड़ेगा गुरु अस्त का अशुभ प्रभाव?
वृषभ राशि
ज्योतिष विद्वानों के अनुसार गुरु ग्रह अस्त का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इस राशि को आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सलाह दी जाती है कि वह इस अवधि में निवेश के नए स्त्रोत ना ढूंढें। ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही वृषभ राशि के जातक गुरु अस्त की अवधि में नए व्यापार की योजना पर काम करने से बचें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी गुरु अस्त अशुभ माना जा रहा है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही छात्रों को इस दौरान पढ़ाई से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि गुरु अस्त की अवधि में यात्रा करने से बचें या यात्रा के दौरान अपने सामान का जरूरत से अधिक ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी गुरु अस्त हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में जातकों के जीवन में अपने साथी से मतभेद हो सकते हैं और सेहत संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान कार्यस्थल पर दबाव के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन राहत की बात यह है कि जो लोग व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस अवधि में धन लाभ हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।